मेरठ न्यूज: मिशन शक्ति फेज 3 के अंतर्गत महिला हेल्प डेस्क की जानकारी दी गई।

IMG-20210916-WA0032
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर में महिलाओं की सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिससे की एक अच्छे समाज की स्थापना की जा सके। और महिलाएं व लड़कियां बिना किसी डर के घर से बाहर निकल सके। इसी विचार धारा के साथ प्रशासन की और से एक विशेष पहल को आरंभ किया गया। जिसका नाम है मिशन शक्ति। मिशन शक्ति फेस 3 के अंतर्गत मेरठ पुलिस द्वारा जनपद में महिलाओं एवं छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 181, 102, 108, 1076, 112 एवं सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में जागरूक करते हुये महिला हेल्प डेस्क की जानकारी दी गई।

Meerut News: Information about women's help desk was given under Mission Shakti Phase 3.

मिशन शक्ति ने स्कूलों में जाकर, कॉलोनियों में जाकर और घर घर जाकर महिलाओं को लड़कियों को इस इस हेल्प लाइन की जानकारी दी। और उनको नारी शक्ति को लेकर उनको जागरूक भी किया। साथ ही यह भी कहा की अगर आपको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आती है। या सड़क पर चलते समय या कॉलोनी में या बाजार में कोई भी आपको परेशान करता है। तो तुरंत इन नंबर पर कॉल करे। तुरंत आपको सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।