Etawah News: सीएससी ई-गवर्नेन्स सर्विसिस इंडिया लिमिटेड के तत्वाधान में फील्ड सर्वे एनुमिनेटर के प्रमाण पत्र वितरण

IMG-20210915-WA0034
Share News

संवाददाता रिषीपाल सिंह
इटावा :आज पीएसी बटालियन रोड इटावा स्थित सीएससी एकेडमी दिव्यलोक डिजिटल सेवा केंद्र में संपन्न किया गया। प्रमाण पत्र वितरण समारोह के समय कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उचित उपयोग किया गया।
ट्रेनर दिव्यलोक प्रियदर्शी ने बताया कि यह प्रमाण पत्र की मदद से भविष्य में जनगणना अथवा प्राइवेट कार्यों के लिए प्रमाणित सर्वेयर उपलब्ध हो सकेंगे।

इस सेंटर में 50 सर्वेयर का बैच बनाया गया है जिन्हें कोरोना गाइडलाइन के अनुसार प्रशिक्षित किया गया था । सफल मूल्यांकन के पश्चात सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये जायेंगे | इस अवसर पर सीएससी एकेडेमी स्टाफ समेत 44 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। ट्रेनर दिव्यलोक प्रियदर्शी ने सभी प्रशिक्षणार्थियो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मुझे यह कहते हुये हर्ष हो कि सीएससी के माध्यम से जो प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे है वह युवाओ के लिए कारगर सावित होंगे, साथ ही हम सब को इस प्रकार के प्रशिक्षण में भाग लेना चाहिए।