Prayagraj News : ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज मंफोर्डगंज सुभाष नगर में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Prayagraj News : ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज मंफोर्डगंज सुभाष नगर में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कालेज ममफोर्डगंज सुभाषनगर में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र /छात्राओं ने गीत भाषणों के माध्यम से हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। हिन्दी दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्रीमती मीना श्रीवास्तव जी ने कहाकि हिन्दी हिन्दुस्तान का मान बिंदु हैं।

 

IMG 20210915 WA0008 भाषा किसी भी देश की पहचान होती है। जब भाषा खत्म होगी तो क्या देश बचेगा, नही। भाषा देश की गौरव हैं। हिंदी को बोलकर देश के प्रति गौरव महसूस करना चाहिए।अंग्रेजी में सम्बन्धो का उच्चारण ओठों और दांत से होता हैं जिससे सम्बन्धो की आत्मीयता व मधुरता खत्म हो रही हैं। हिंदी में बोले जाने वाले सभी संबंधों का सम्बोधन कंठ से होता है इसलिए इन सम्बन्धों में आत्मीयता होती हैं।

 

Prayagraj News : ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज मंफोर्डगंज सुभाष नगर में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजितकार्यक्रम को हिंदी आचार्या श्रीमती नीलम शर्मा जी ने धन्यवाद ज्ञापन में कहाकि हिंदी को अपने जीवन में उतारेंगे तभी हिंदी को सही मायने में अपनाएंगे। हिंदी गर्व का विषय हैं। छात्र/छात्राओं में तनिष्का जायसवाल , अनुष्का राय,कोमल पांडेय,गरिमा,ने गीत व भाषण प्रस्तुत किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी संतोष सेठ जी ने दी।