रिपोर्ट -आशुतोष तिवारी प्रतापगढ़
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
कन्हई थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में शनिवार शाम सोनू बर्मा की पत्नी ममता 28 शनिवार शाम अचानक तबीयत खराब हो गई।परिजन उसे सीएचसी पट्टी ले गए।जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला के 2 बच्चे हैं। मृतका का पति सोनू दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मृतक ममता के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। उसकी शादी उसके फूफा ने की थी। घटना की सूचना पर पहुंची कंधई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतका के फूफा राम मूरत का आरोप है कि मेरी बेटी को दहेज खातिर इन लोगों ने मार डाला।इस संबंध में एसओ कंधई नीरज वालिया ने बताया कि मृतका की बुआ श्यामा देवी की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
कौन होगा मासूम बच्चों का सहारा
मृतका ममता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके बेटा अमन 3 साल व बेटी खुशी 2 साल का सहारा मां से छीन गया। मृतका के माता-पिता की मौत बहुत पहले हुई थी। उसकी शादी पट्टी कोतवाली क्षेत्र के वाजिद पुर गांव के फूफा राम मूरत ने बड़ी धूमधाम से सोनू के साथ किया था।लेकिन ऐसी क्या परिस्थिति आई कि उसने अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। इस बात की चर्चा ग्रामीणों में जोरों पर है।