Agra News: स्कूल से घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Agra News: स्कूल से घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक स्कूल से घर लौट रही छात्रा से छेड़खानी करने के मामले मे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बसई अरेला क्षेत्र के एक इण्टर कालेज से शनिवार दोपहर करीब दो बजे घर लौट रही एक छात्रा के साथ बाइक सबार युवक लवकुश निवासी बसई अरेला ने छेड़खानी कर जबरदस्ती करने की कोशिश की।

 

IMG 20210911 WA0045छात्रा ने स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। स्कूल प्रबंधक की सूचना पर पहुची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।वही छात्रा के स्वजन की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ धारा 354,पास्को एक्ट मे मुकदमा दर्ज किया गया।थाना इंचार्ज बसई अरेला अमरदीप शर्मा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Agra News: स्कूल से घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Trending News