Etawah News: एक ट्रक केंटर से 40 गाय हुई बरामद, ड्राइवर केंटर छोड़कर फरार

PicsArt_09-10-09.40.09
Share News

क्षेत्रीय संवाददाता

जसवंतनगर/इटावा: हरियाणा नंबर के एक केंटर ट्रक से 40 गाय बरामद हुई हैं। पुलिस के पीछा करने पर ड्राइवर केंटर छोड़ फरार गया। पुलिस के मुताबिक एक केंटर ट्रक द्वारा दिल्ली की ओर से कुछ गाय काटने हेतु पश्चिम बंगाल की ओर ले जाने की सूचना मुखबिर से मिली तो पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग शुरू कर दी।

Etawah News: 40 cows recovered from a truck center, driver absconded leaving the center

पुलिस द्वारा उस केंटर ट्रक को रोकने का इशारा करने के बावजूद चालक भगाने लगा तो पुलिस ने पीछा कर सराय भूपत के निकट घेराबंदी कर ली। इसके बावजूद चालक मौका पाकर फरार हो गया। केंटर में 40 गाय बुरी तरह भरी हुईं थीं।

इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए पशु चिकित्सक को बुलाया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद सभी गायों को टकपुरा केवाला की गौशाला में छोड़ दिया गया है। उपनिरीक्षक सुदेश कुमार के मुताबिक वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई पाई गई है। पुलिस नियमानुसार कार्यवाही कर रही है। पुलिस टीम में कांस्टेबल अभिषेक कुमार, छोटेलाल, विनय यादव, अंकित सिंह शामिल रहे।

Trending News