Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: शाकाहारी मिशन एवं धर्म प्रचार संदेश यात्रा ने शाकाहार अपनाने का आग्रह किया

जनवाद टाइम्स इटावा 8 September 2021
IMG-20210908-WA0038
Share News
       

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा: विकास खंड जसवंतनगर जय गुरुदेव शाकाहारी मिशन एवं धर्म प्रचार यात्रा आज धरवार गांव पहुंची जहां बाबा जयगुरुदेव के संदेश सुनाते हुए शाकाहार अपनाने पर जोर दिया गया। ठाकुर मोहल्ले में यात्रा के जिला प्रभारी राकेश सिंह द्वारा लोगों को जय गुरुदेव बाबा का संदेश सुनाया गया। उन्होंने बताया कि मनुष्य को यह जीवन बड़ी ही मुश्किल से मिलता है लेकिन हम लोग वक्त में मिले हुए इस जीवन का महत्व नहीं समझ रहे हैं और इसे सांसारिक भोग विलास में यूं ही खत्म किये जा रहे हैं।

संसार में आने के बाद सभी जीव भोग विलास कर खाते पीते हैं संतान उत्पन्न करके मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं इन सभी में केवल मानव को ही ईश्वर ने इतना विवेक दिया है कि वह अपना अच्छा और बुरा समझ सके लेकिन आज की भोग वादी दुनियां में लोग चमक दमक को ही महत्व देने लगे हैं जिस कारण से चारित्रिक पतन होने लगा है एवं मानसिक एवं मानसिक एवं शारीरिक दुर्बलता स्थाई होती जा रही हैं।

उन्होंने शाकाहार पर बल देते हुए कहा की शाकाहार ही मनुष्य को सही दिशा और जीवन के सकारात्मक उद्देश्यों के प्रति प्रेरित करेगा। आज लोग नशे के वशीभूत होकर सही गलत का भेद भूल चुके हैं संसार में होने वाले अधिकांश अपराध मद्यपान एवं अन्य प्रकार के नशे के कारण ही हो रहे हैं। पिछले वर्ष आई वैश्विक महामारी कोरोना के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह मानव द्वारा किए जा रहे अनाचार के कारण ही हो रहा है अभी भी समय है मनुष्य को अपनी गलती स्वीकार करते हुए धर्म के मार्ग पर लौट आना चाहिए सात्विक खानपान से ही बुद्धि शुद्ध होगी इसलिए शाकाहारी भोजन को अपनाना चाहिए और मांसाहार एवं नशा आदि को त्याग देना चाहिए। यात्रा में टाटधारी मान सिंह सिसोदिया के अलावा हरिप्रसाद मुन्नालाल जमुनादास, रामप्रकाश, शिवचरण, गंगा प्रसाद, श्याम बाबू, सोबरन, कुलदीप आदि शामिल रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में घर के सामने से लापता हुआ 45 वर्षीय व्यक्ति
Next: Lucknow News :मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना संक्रमण काफी घटा है

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.