Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news :12 सूत्री मांगों की पूर्ति होने तक हड़ताल जारी रहेगी: निकाय महासंघ

जनवाद टाइम्स 8 September 2021
IMG-20210908-WA0131
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार में नगर निगम और नगर निकायों के 32 हजार कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैंl बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ और लोकल बॉडीज़ इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर शहरी निकायों के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा चुके हैंl इससे नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायतों में कामकाज प्रभावित हैंl हड़ताल पर गये कर्मचारियों ने आज दूसरे दिन भी अपनी हड़ताल को जारी रखते हुये हैँ

 

IMG 20210908 WA0131 बुधवार को भी नगर निगम कार्यालय पर सरकार के विरुद्ध गगनभेदी नारों के साथ जोरदार प्रदर्शन किये l बिहार राज्य और स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव कॉमरेड रवीन्द्र कुमार “रवि” ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सरकार के प्रधान महासचिव को महासंघ की ओर से 1 माह पहले 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन की सूची महासंघ के नेताओं द्वारा दिया गया था l ताकि ससमय सरकार महासंघ के नेता गणों के साथ सम्मान पूर्वक वार्ता कर सकें और हड़ताल को टाला जा सके l

 

Bihar news :12 सूत्री मांगों की पूर्ति होने तक हड़ताल जारी रहेगी: निकाय महासंघ परंतु सरकार के द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं होने से शहरी निकायों के कर्मचारियों में काफी आक्रोश है l महासंघ के नेता रवीन्द्र रवि ने कहा कि 10 साल से अधिक समय तक अनुबंध और दैनिक वेज पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने, आउटसोर्सिंग को खत्म करने, पांचवा-छठा वेतनमान के अनुमोदन में लगे पेच को खत्म करने, निकायों से आउटसोर्सिंग की प्रथा को खत्म करने सहित 12 सूत्री मांग को लेकर बिहार सरकार जल्द से जल्द महासंघ के नेताओं के साथ सम्मानजनक वार्ता कर हड़ताल को खत्म कराएं l आगे उन्होंने कहा कि सरकार की तानाशाही रवैया को लेकर पश्चिम चंपारण के सभी निकायों में भी निकाय कर्मचारियों की आज दूसरे दिन भी हड़ताल जारी है l हड़ताल का नेतृत्व नगर निगम बेतिया में, जुलूम साह, प्रमिला देवी, अजय तिवारी,तबरेज जी,अमरेंद्र कुमार महतो, आयशा खातून, सुनीता देवी, जयनारायण राउत,कैलाश राउत, चनपटिया नगर पंचायत से शंकर राउत, प्रकाश राउत, अनिल कुमार, राजन राऊत,धर्मेंद्र कुमार, नरकटिया गंज नगर परिषद से राकेश राउत,मनोज राउत, जयप्रकाश गौड़, मिंटू राम, सुनील पासवान, विश्वकर्मा राउत, विनोद मलिक कर रहे हैंl समस्त कर्मचारियों को कहना है कि सरकार और नगर निकाय प्रशासन उन्हें सिर्फ आश्वासन देते हैंl जब की कोरोना के समय उन लोगों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर नगर के लोगों की सेवा व साफ सफाई की और उन्हें कोरोना वॉरियर्स कह कर सम्मानित किया गया लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया हैं l मौके पर रमन कुमार, तबरेज आलम, राजेश कुमार,फुलकानी देवी, सुनीता देवी, पन्ना देवी, पद्मावती देवी, सुशीला देवी, नंदलाल राम, रमेश राउत,राहुल कुमार, अमर पासवान, प्रमोद राउत, चंदन राउत विकास कुमार, ललन राम,अनमोल मलिक आदि सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थें l

Post navigation

Previous: Bihar news : सुशील काजल का हत्यारा करनाल एस डी एम को बर्खास्त करो
Next: Etawah News: जसवंतनगर ब्लॉक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योगा संस्थान द्वारा चलाया जा रहा है निःशुल्क योग प्रशिक्षण

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.10.27 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.08.36 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026

Latest News

  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • Bihar News : राजापाकर में जनगणना शुरू, पर्यवेक्षकों की बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.