Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आगरा न्यूज: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक व्यापारियों के मुद्दो पर हुई चर्चा

जनवाद टाइम्स 5 September 2021
IMG-20210905-WA0024
Share News
       

संवाददाता । प्रताप सिंह आजाद

आगरा। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी व्यापार सभा की समीक्षा बैठक की गयी जिसमें मुख्य अतिथि ज़िला अध्यक्ष पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा जी रहे । मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे ज़िला अध्यक्ष पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा जी ने बताया कि भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश के व्यापारियों को सिर्फ़ ठगने का काम किया है , जिस तरह से देश में GST लागू की गयी जिस तरह से बिना तैयारी के नोट बंदी लागू की गयी उससे पूरे देश के व्यापारियों की निचले स्तर पर कमर टूट गयी ।

ज़िला अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा जी ने भाजपा के शीर्ष नेत्रत्व पर आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी और उनके नेता ने सिर्फ़ अम्बानी और अड़ानी के लिए योजना बनाई है निचले स्तर का माध्यम स्तर का व्यापारी भाजपा की नितियो से बर्बाद हो चुका है । ज़िला अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा जी ने कहा कि प्रदेश में उद्योग धन्दे , क्रशि , बिजली , शिक्षा और शिक्षा के क्षेत्र की बदहाली के वर्तमान हालात किसी से छिपे नहीं हैं । प्रदेश की ख़राब क़ानून व्यवस्था नौकरशाही और सत्ता में बैठे आकाओं के भ्रष्टाचार और चंदा वसूली के कारण कोई भी देश विदेश का बड़ा उद्यमी प्रदेश में निवेश व नई औद्योगिक इकाई नहीं लगाना चाहता है । भारी भरकम आयोजन के साथ जनवरी 2018 में 4.68 लाख करोड़ के MOU भाजपा सरकार में साइन तो हुए लेकिन उपयुक्त माहौल , इंफ़राष्तक्चर , बनाने की ओर ध्यान न देने व सरकार की नाकामी के चलते कोई भी बड़ा निवेश प्रदेश में धरातल पर नहीं उतरा और न भाजपा सरकार आज तक प्रदेश में वर्तमान में हुए निवेश का खुलाशा कर पाई है । परिणाम यह है कि उत्तर प्रदेश निवेश के मामले में 20 वें पायदान पर आ गया है । वहीं समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव व मंडल प्रभारी मनोज गुप्ता जी ने कहा कि सरकार किसानो के ठेकों पर माफिया और अराजक तत्वों ने क़ब्ज़ा कर लिया है शासन सत्ता में बैठे लोगों का इनको पूर्ण संरक्षण प्राप्त है । नतीजा यह है कि तमाम निर्माण कार्य फ़ाइलों पर हो गए हैं । जो हुए भी हैं वो घटिया तर्ज़ पर हैं । जमकर घोटाला व कमीशनबाज़ी हुई है । व्यापारी का सबसे बड़ी हितैषी होने का दम्भ भरने वाली भाजपा सरकार के सत्ता में बैठे मंत्री व जनप्रतिनिधियो ने सरकारी तंत्र के माध्यम से जमकर व्यापारियों से करोड़ों अरबों रुपए की चंदा वसूली कर चरम सीमा तक उत्पीड़न किया गया है । स्मार्ट सिटी का सपना दिखाकर शहरों के नाम पर डबल इंजन की सरकार ने जमकर धन की लूट की है ।

इस दौरान समाजवादी पार्टी में आस्था जताते हुए पंकज अग्रवाल विशाल गुप्ता संदीप तिवारी आशीष दौनेरिया अमर गुप्ता धर्मेंद्र लवानिया पिकुल जैन सत्यदेव शर्मा एलान सिंह सचिन राजोरिया जानी यादव सुनील कुशवाहा रामकुमार बिंदल अनिल अग्रवाल वेद प्रकाश कुशवाहा उपेंद्र सिंह महेंद्र गौड अजय पुरी रवि यादव अमर गुप्ता शिव कुमार रणवीर सिंह कुंज बिहारी सौरभ गुप्ता हेमंत पाराशर संजय जाधव सचिन जैन संदीप तिवारी उषा सिंह आदि ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । इस दौरान ज़िला अध्यक्ष व्यापार सभा मुकेश भारद्वाज , महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता , महासचिव तेजपाल यादव ,ममता टपलू , राकेश धनगर ,देवेंद्र यादव ,संजय तोमर दीपू , लल्ला गुर्जर , अनिल रावत , अमीर सिंह फौजदार ,रिजवान उद्दीन ,ओमप्रकाश तोमर ,पिकुल जैन ,धर्मेंद्र लवानिया ,रामकुमार बिंदल ,राजू कटारा ,सचिन राजोरिया ,रवि यादव ,संदीप तिवारी ,जॉनी यादव ,ऐलान सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।

Post navigation

Previous: Agra News: पिनाहट में दो मरीजो में मिले डेंगू के लक्षण स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Next: Agra News: अज्ञात युवको ने युवक पर चाकू से किया हमला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.