Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: सैनिक का गंभीर बीमारी से हुआ निधन, तिरंगे में लिपटा गांव पहुंचा शव

जनवाद टाइम्स 3 September 2021
IMG-20210903-WA0030
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

जैतपुर: जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव कूकापुर निवासी सैनिक का गंभीर बीमारी कैंसर के चलते इलाज के दौरान अस्पताल में निधन हो गया। तिरंगे में लिपटा सैनिक का शव गांव पहुंचा ।गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी गई सलामी के साथ अंत्येष्टि हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश बाबू पुत्र स्वर्गीय रामस्नेही उम्र करीब 35 वर्ष निवासी कूकापुर थाना चित्राहाट जैतपुर सन 2005 में भारतीय सेना में आर्मडकोर में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के झांसी के बबीना में आर्मडकोर 54 में ड्यूटी पर तैनात थे। परिजनों के मुताबिक सन 2019 में जवान सैनिक राजेश बाबू की अचानक तबीयत खराब हो गई। जांच में गंभीर बीमारी कैंसर के बारे में जानकारी हुई। तब से उनका गंभीर बीमारी का इलाज चल रहा था। दिल्ली के अस्पताल में कई महीने इलाज चलने के बाद ड्यूटी करते हुए आगरा के मिलिट्री अस्पताल में इलाज चल रहा था। सैनिक की हालत बिगड़ने पर उसे मिलिट्री अस्पताल आगरा में इलाज को भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान गंभीर बीमारी कैंसर से जूझते हुए सैनिक जिंदगी की जंग हार गया। गुरुवार को सुबह साहसी सैनिक राजेश बाबू का निधन हो गया। जिससे परिवार सहित गांव शोक में डूब गया।

 

IMG 20210903 WA0030पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शुक्रवार को सैनिक का शव तिरंगे में लिपटा हुआ गांव पहुंचा तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों का सैनिक की अंतिम दर्शनों को हुजूम उमड़ पड़ा। वही सैनिक के शव के साथ सूबेदार दिनेश सिंह आर्मडकोर 54 सहित 50 पैरा बिग्रेड सैनिक गांव पहुंचे। जहां सभी सैनिकों ने जवान को अंतिम विदाई देते हुए सलामी दी। गमगीन माहौल में 14 वर्षीय पुत्र निखिल ने पिता के शव को मुखाग्नि देकर अंत्येष्टि की सूबेदार दिनेश ने बताया राजेश बाबू निडर और साहसी सैनिक थे गंभीर बीमारी से जूझते हुए भी कभी अपने आप को कमजोर महसूस नहीं किया।

 

Agra News: सैनिक का गंभीर बीमारी से हुआ निधन, तिरंगे में लिपटा गांव पहुंचा शव

सैनिक राजेश बाबू फ़ाइल फोटो

उन्होंने इकलौते 14 वर्षीय सैनिक के पुत्र निखिल को तिरंगा सौंपा। सैनिक के निधन पर पत्नी का रो रो कर बुरा हाल था सुध बुध खोकर परिजनों से रो रो कर कह रही थी अब भारतीय सेना के साहसी किस्से कौन सुनाएगा वहीं मां मुन्नी देवी अपने पुत्र की यादों को संजोए हुए गुम सुम बैठी थी। जवान के निधन से गांव में चूल्हे तक नहीं जले हर आंख नम थी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

Post navigation

Previous: Agra News: पुलिस ने वांछित दो हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Next: Ambedkar Nagar News : एडीएम व एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.10.27 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.08.36 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026

Latest News

  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • Bihar News : राजापाकर में जनगणना शुरू, पर्यवेक्षकों की बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.