Agra News: गुरुवार दो हजार दो सौ पिचहत्तर का हुआ टीकाकरण

Agra News: गुरुवार दो हजार दो सौ पिचहत्तर का हुआ टीकाकरण
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: गुरुवार को देहात के स्वास्थ्य केंद्रों के साथ परिषदीय विद्यालयों में भी टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कराने के लिए लाइन में लगकर लोगों ने घंटो इंतजार किया।बाह और बटेश्वर के स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ प्राथमिक व जूनियर विद्यालय भदरौली प्राथमिक विद्यालय फरेरा, फरेरी, तरासों, इटाइली,पार्वती पुरा ,केदार पुरा में भी टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कराने के लिए काफी संख्या में लोग पहुँचे।गुरुवार को हुए टीकाकरण में बाईस सौ पिचहत्तर लोगों ने टीकाकरण कराया।

 

Agra News: गुरुवार दो हजार दो सौ पिचहत्तर का हुआ टीकाकरण टीकाकरण कराने से पहले जुकाम, खांसी, बुखार वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें एक सौ पच्चीस लोगों का एन्टीजन परीक्षण व इतने ही लोगों का आर टी पी सी आर टेस्ट किया गया जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।बाह स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जिंतेंद्र वर्मा ने बताया गुरुवार को दो हजार दो सौ पिचहत्तर लोगों का टीकाकरण किया गया।

 

Agra News: गुरुवार दो हजार दो सौ पिचहत्तर का हुआ टीकाकरणजिसमें एक हजार तीन सौ सतासी ने वैक्सीन की पहली डोज तथा आठ सौ अठासी ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवायी।वहीं दो सौ पचास लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया जिसमें कोई भी संक्रमित नही मिला।

Trending News