Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news  : कोरोना महा टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में जीविका दीदियों की भूमिका अहम 

जनवाद टाइम्स 1 September 2021
Bihar news  : कोरोना महा टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में जीविका दीदियों की भूमिका अहम 
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया 31 अगस्त के कोविड महा टीकाकरण अभियान अंतर्गत जीविका दीदियों द्वारा बड़ी संख्या में पहुंच कर टीकाकरण कराया गया। टीकाकरण स्थल पर जीविका दीदियों का टीकाकरण को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था। जिला प्रशासन के निदेश पर अभियान की सफलता को लेकर जिले के सभी संकुल संघों में दो दिन पहले से ही टीकाकरण की सफलता को लेकर कार्ययोजना बनाई गई थी।इस हेतु गांव एवं पंचायतों में पहले से ही वातावरण निर्माण के लिए प्रभात फेरी, रंगोली एवं गोष्ठी का आयोजन ग्राम संगठनों द्वारा किया गया था। टीकाकरण स्थल को साफ सुथरा कर उसे आकर्षक और मनमोहक बनाते हुए टीकाकरण के लिए उत्साहपूर्ण वातावरण तैयार किया गया था। जीविका दीदी और उनके परिवार का कोई सदस्य छूट ना जाये इसके लिए लाइन लिस्ट पहले ही तैयार कर ली गयी थी। आज के दिन जीविका दीदी और उनके परिवार के छूटे लोगों को सूची के आधार पर नजदीकी टीकाकरण स्थल पर भेज कर टीकाकरण कराया गया। टीकाकरण स्थल पर जीविका दीदी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए पहले से ही वहाँ पर जीविका के कैडर और जीविका कर्मी उपस्थित थे। बगहा 2, मैनाटाड, ठकराहा,मधुबनी के कई केंद्र पर समय से पहले टीका समाप्त हो गया जिससे दीदियों में मायूसी देखी गई।

 

IMG 20210901 WA0056नरकटियागंज प्रखंड के अंतर्गत जीवन जीविका महिला संकुल संघ की अध्यक्ष देवी ने अपने संकुल संघ की महिलाओं को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाते हुए बताया कि टीका ले कर ही हमलोग इस महामारी पर काबू पा सकते हैं। उन्होंने लोगों से दूसरे डोज की मियाद पूरा होने पर टीका का दूसरा डोज भी लगाने की अपील की। अधिकार संकुल की पूजा कुमारी संघ ने दीदियों को प्रेरित करते हुए बताया कि सबों के सहयोग से सभी पात्र लोगों का टीकाकरण कर संकुल को संतृप्त घोषित करना है।

 

 

Bihar news  : कोरोना महा टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में जीविका दीदियों की भूमिका अहम जिला परियोजना प्रबंधक श्री अविनाश कुमार ने जीविका दीदियों से टीकाकरण में बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाने की अपील करते हुए बताया कि खुद भी टीका ले और समाज के सभी पात्र लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। कोरोना के दुष्प्रभाव को केवल टीकाकरण से ही कम किया जा सकता है। इन्होंने लोगों से साफ़- सफाई, मास्क और सैनिटाइजर के उपयोग पर भी बल दिया।

बताते चलें संक्रमण के बचाव से ले कर टीकाकरण के लिए वातावरण निर्माण एवं ज़न जागरुकता अभियान चला कर महामारी को रोकने मे जीविका दीदी ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। निरंतर ज़न जागरुकता अभियान चला कर जीविका दीदीयों ने स्वयं और अपने परिवार से जुड़े कुल 471858 टीकाकरण करा चुकी है और लगातार इस दिशा में आगे बढ़ रही है।

Post navigation

Previous: Agra News: बुधवार को तीन सौ नब्बे ने लगवायी वैक्सीन
Next: Agra News: खुल गए प्राथमिक विद्यालय शरू हुआ शिक्षण कार्य, कुछ विद्यालय के नहीं बदले हालात

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.