क्षेत्रीय संवाददाता
जसवंतनगर/इटावा: नगर पालिका के सभाकक्ष में चेयरमैन सुनील जौली की अध्यक्षता में आयोजित हुए समारोह में विशेष गुप्ता को फूल मालाएं पहनाई गईं। नगर पालिका में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक विशेष गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्ति से पहले पथ प्रकाश और निर्माण अनुभाग की जिम्मेदारी संभाले विशेष गुप्ता की ईओ से लेकर जेई और साथी कर्मियों ने तारीफ की। कुछ कर्मचारी तो इस कदर भावुक दिखे कि उनकी आंखें भी नम हो गईं। उनके कार्यकाल को लेकर हरेक जुबां पर तारीफ थी।
चेयरमैन व पालिका सदस्यों सहित साथी कर्मियो ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट किए। विदाई के वक्त विशेष भी अफसरों और सहयोगियों से मिले सहयोग पर खुश दिखे। कार्यक्रम का संचालन लिपिक नवनीत के द्वारा किया गया। अवसर पर अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह यादव सहित सभासद सत्यवीर यादव, मुनेश यादव सहित पालिका कर्मचारी आदि मौजूद रहे।