संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: कछवाहा कुशवाहा क्षत्रिय महासभा जिला जिला कार्यकारिणी द्वारा जनपद इटावा के पचावली रोड स्थित जेपी गार्डन में कछवाहा कुशवाहा क्षत्रिय महासभा के संक्षरक मंडल बदन सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में कुश भगवान के चरणों में दीपोत्सव जलाकर लव कुश जयंती का प्रोग्राम किया जिसमें संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा द्वारा कछवाहा कुशवाहा क्षत्रिय महासभा के बारे में विस्तार से कुशवाहा समाज के लोगों को बताया गया और लोगों से आग्रह किया कि कुशवाहा समाज के कुश भगवान की प्रतिमा सभी लोग अपने घर में लगाएं और पूजन करें और कछवाहा कुशवाहा छत्रिय इतिहास बारे में विस्तार से जानकारी दी गई जिसमें मुख्य अतिथि रामरतन कुशवाहा विधायक ललितपुर द्वारा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

जनपद में नवनिर्वाचित प्रधानों को माननीय विधायक राम रतन कुशवाहा जी द्वारा भी सम्मानित किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि गिर्राज सिंह कुशवाहा भाजपा जिला अध्यक्ष आगरा, स्वामी चंदन सिंह प्रेमी राष्ट्रीय संक्षरक, श्री भगवान सिंह कुशवाहा पूर्व विधायक खैरगढ़ फिरोजाबाद, महासभा के अजय कुशवाहा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर सिंह कुशवाह प्रदेश महासचिव,मुकेश कुशवाहा जिला महामंत्री ,विवेक कुशवाहा कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष ,राजकुमार कुशवाहा अध्यक्ष सब्जी मंडी, जितेंद्र कुशवाहा ,प्रमोद कुशवंशी, मनोज कुशवाह एलआईसी ,राहुल कुशवाहा, सुमित कुशवाहा ,अनूप कुशवाहा प्रचार मंत्री ,मनोज कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुरा हरीश चंद्र कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष महेवा केशव सिंह कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष बसरेहर, कार्यकारिणी के समस्त कार्यकर्ता ने सहयोग से लव कुश जयंती कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।