Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: इटावा में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई रोडवेज बस, हादसे में चार यात्रियों की मौत, 25 घायल

जनवाद टाइम्स इटावा 27 August 2021
IMG-20210827-WA0000
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा जिले में गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बकेवर थाना इलाके के सिक्सलेन हाईवे पर बिजौली गांव से एक किमी दूर कानपुर से इटावा मार्ग पर एक रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में रोडवेज बस में सवार चार सवारियों की मौत हो गई।

करीब 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे हुआ। रोडवेज बस के ट्रक को ओवरटेक करने में बस परिचालक साइड से बस कटती हुई चली गई। बस आगरा फोर्ट डिपो की थी। कानपुर से आगरा जा रही थी। हादसे में नरपत (42) निवासी जनपद हमीरपुर व दस वर्षीय बालक आदित्य निवासी अलीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इनमें अमर मुदगल (66) निवासी धौलपुर राजस्थान और एक महिला शामिल है।

सूचना पर पहुंची बकेवर थाना पुलिस और डायल 100 पुलिस ने पहुंचकर घायलों को निकालकर जिला अस्पताल भेजा। जिसमें से पांच घायलों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें सैफई के मिनी पीजीआई रेफर किया गया। जिला अस्पताल में रात में एक साथ इतनी संख्या में घायलों के पहुंचने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घायलों व मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी। बकेवर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसा रोडवेज बस के ट्रक को ओवरटेक करने से हुआ।

Post navigation

Previous: Etawah News: 72घंटे बीतने के बाद भी डीएफसीसी रेलवे ट्रैक नहीं हुआ चालू।
Next: Etawah News: शहर के वरिष्ठ व्यापारियों ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.