Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news दिन दयाल नगर से बलुआ रेता जा रही 19 लोगो से भरी नाव पलटी

जनवाद टाइम्स 26 August 2021
IMG-20210826-WA0059
Share News
       

संवाददाता. मोहन सिंह बेतिया
गुरुवार की अहले सुबह बगहा नगर के दिन दयाल नगर से गंडक दियारा के बलुआ रेता जा रही नाव नदी में पलट गई। जिसमे 19 लोग नदी में समा गए। प्रशासनिक सूझबूझ से 17 लोगो को रेस्क्यू कर लिया गया है और बाकी दो लोगो को तलाशने का काम चल रहा है। इस आशय की जानकारी देते एसडीएम शेखर आनंद ने बताया की नाव दीनदयाल नगर से गंडक दियारा के बलुआ रेता जा रही थी।

IMG 20210826 WA0058

 

जिस पर 19 लोग सवार थे। जिसमे से 17 लोगो को रेस्क्यू कर लिया गया है। बाकी दो लोगो को खोजने की कोशिश की का रही है। इधर स्थानीय ग्रामीणों की माने तो नाव पर 25 लोग सवार थे। जिसमे से तत्काल 5 लोग तो तैर कर बाहर निकल गए। बाकी लोगो को खोजने के लिए स्थानीय तैराक जुट गए। घटना सुबह 8:30 बजे की घटना है। देखते ही देखते घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई।

IMG 20210826 WA0059

जिसमे एसडीएम शेखर आनंद, एसडीपीओ कैलाश प्रसाद, बीडीओ कुमार प्रशांत और नगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह और पुलिस अधिकारी सुरेश कुमार यादव, एएसआई दिन दयाल प्रसाद ने पहुंच कर मौके पर मोर्चा को संभाल लिया। अधिकारियों के पहुंचते ही खोजने के कार्य में तेजी आई। लोगो के उत्साह में तेजी आई और खोजने का काम तेजी से होने लगा।

 

Bihar news दिन दयाल नगर से बलुआ रेता जा रही 19 लोगो से भरी नाव पलटी 10:10 तक 25 में से 21 लोग सकुशल निकले जा चुके थे। चार लोगो को स्थानीय स्तर पर खोजने की कोशिश चल रही है। एसडीएम श्री आनंद ने लापता चार लोगो को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है। लेकिन विलंब से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है । स्थानीय तैराक लापता लोगो को खोजने की कोशिश कर रहे हैं।

चारा लेने जा रहे थे नाव सवार

नगर के वार्ड 27 दिन दयाल नगर में नाव हादसे के लोग गंडक पर चारा लेने के लिए जा रहे थे। बच कर आए लोगो ने बताया की उनमें से कुछ मवेशियों के लिए चारा लाने जा रहे थे तो कुछ दियारा में रह रहे लोगो के भोजन भी लेकर जा रहे थे। नाव हादसे में छोटू यादव पिता लालजी यादव औसानी हाल्ट और विद्या यादव पिता बनारसी यादव दिन दयाल नगर सहित चार लोग लापता बताए जा रहे हैं ।इन लोगो को किया गया है रेस्क्यू किशोर यादव, महेश यादव, अजय सहनी, राजा यादव, सुरेंद्र कुशवाहा, कुंदन यादव, मुजेश चौधरी आदि निकाले गए हैं।

Post navigation

Previous: Prayagraj news:मिशन शक्ति फेज 3 के अंतर्गत मिशन शक्ति अम्ब्रेला कार्क्रम का आयोजन
Next: गरीबों के मसीहा मदर टेरेसा के रास्ता पर चलने का लिया संकल्प-शिक्षिका सोनिया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.