Agra News: घर के सामने गंदगी डालने का विरोध करने पर दबंगों ने पिता पुत्री के साथ की लाठी-डंडों से मारपीट

Agra News: घर के सामने गंदगी डालने का विरोध करने पर दबंगों ने पिता पुत्री के साथ की लाठी-डंडों से मारपीट
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: कोतवाली बाह क्षेत्र के मोहल्ला अशोकनगर निवासी अजय श्रीवास्तव पुत्र मुरारी लाल आरोप है कि उनके पड़ोसी सत्यपाल,ढकोला पुत्रगण रामदीन निवासी अशोक नगर के घर मंगलवार की रात को पार्टी कार्यक्रम था। बुधवार को सुबह कार्यक्रम में बचा खाना वगैरह का कूड़ा कचरा उनके घर के दरवाजे के पास डालने लगे जिसका उनकी पुत्री करिश्मा ने विरोध किया।

IMG 20210825 WA0050 कचरा डालने से बदबू फैलेगी इसे लेकर मना किया जिस पर दबंग आग बबूला होकर गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर दबंग सत्यपाल, ढकोला,अजीत, संजय ने अन्य अपने परिजनों को बुलाकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। पुत्री को बचाने पहुंचे अजय श्रीवास्तव को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

Agra News: घर के सामने गंदगी डालने का विरोध करने पर दबंगों ने पिता पुत्री के साथ की लाठी-डंडों से मारपीट

दबंगों की पिटाई से पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित घायल अवस्था में थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। चार नामजद एवं कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

IMG 20210825 113013 पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही घायल पिता पुत्री का मेडिकल मेडिकल कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending News