मेरठ न्यूज: दहेज मांगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

IMG-20210824-WA0039
Share News

संवाददाता: रेनू

जनपद मेरठ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार क्षेत्र दहेज मांगने वाले व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु सख्ती दिखाते हुए विशेष रूप अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना सरधना के कुशल मार्गदर्शन में थाना सरधना पुलिस द्वारा थाना सरधना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 361/2021 धारा 498A,323,504,307 व 3/4 दहेज अधिनियम व 3/4 मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारो की सुरक्षा) अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त आसिफ उर्फ आशिक पुत्र आस मौहम्मद निवासी काँच वाला पुल लक्खीपुरा गली नंबर 28 थाना लिसाडीगेट जनपद मेरठ को उसके घर से दबिश के दौरान 24 अगस्त को समय 05:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त आसिफ उर्फ आशिक पुत्र आस मौहम्मद के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तगण आसिफ उर्फ आशिक पुत्र आस मौहम्मद निवासी काँच वाला पुल लक्खीपुरा गली नंबर 28 थाना लिसाडीगेट जनपद मेरठ।
अपराधिक इतिहास अभियुक्त विनोद उर्फ बिन्नी
मुकदमा अपराध संख्या 361/2021 धारा 498A,323,504,307 व 3/4 दहेज अधिनियम व 3/4 मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारो की सुरक्षा) अधिनियम।

Trending News