Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सभासद के घर काम करने वाली लड़की की हत्या का खुलासा, टीचर गिरफ्तार, टीचर का मृतक लक्ष्मी से था प्रेम प्रसंग

जनवाद टाइम्स इटावा 20 August 2021
Etawah News: The murder of the girl working in the house of the member was revealed, the teacher arrested, the teacher had a love affair with the deceased Lakshmi
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: शहर के मोहल्ला बैरून कटरा साहब खां में 2 दिन पहले सभासद के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर मिली युवती की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवती की उसके प्रेमी ने की थी। युवक सभासद के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आता था जहां उसकी नजरें उक्त युवती से लग गई थीं। पुलिस के अनुसार युवती शादी करने के लिए दबाव बना रही थी युवक ने इंकार कर दिया तो दोनों में तकरार हुई और फिर युवक ने युवती की गला घोंट कर हत्या कर दी।

बता दें कि 17 अगस्त को इटावा नगर पालिका के सभासद दिलीप दुबे के घर काम करने वाली मोहल्ले की युवती लक्ष्मी का शव फांसी पर लटका मिला था। लक्ष्मी के भाई की सूचना के आधार पर कोतवाली इटावा में मामला दर्ज किया गया था। शुरुआती दौर में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में घटना की जांच की दिशा बदल दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने सभासद दंपति और उनके एक रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया था।

पुलिस टीम की जांच में सामने आया कि सभासद दिलीप दुबे के घर मृतका लक्ष्मी काम करने आती थी एवं सूरज सिंह नाम का अध्यापक दिलीप दुबे के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए उनके घर आता था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के संपर्क में आ गए थे। इसी बीच लक्ष्मी की शादी उसके परिवारी जनों द्वारा तय कर दी गई तथा किन्ही कारण बस उसका रिश्ता टूट गया जिस कारण घर पर विवाद चल रहा था।

17 अगस्त की शाम 5:30 बजे ट्यूशन टीचर बच्चों को घर में पढ़ा रहा था। सभासद दिलीप दुबे एवं उनकी पत्नी किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान लक्ष्मी सभासद के घर काम करने आई जहां लक्ष्मी ने ट्यूशन टीचर से शादी करने या भाग चलने की बात कही थी। ट्यूशन टीचर द्वारा भागने शादी करने से इनकार कर दिया गया जिस पर दोनों में काफी विवाद हुआ। विवाद के दौरान लक्ष्मी ने सूरज के साथ हाथापाई कर दी, जिससे गुस्से में आकर सूरज ने लक्ष्मी का गला दबाकर हत्या कर दी। सूरज ने लक्ष्मी को उसके दुपट्टे से बांधकर दरबाजे के कुंदे से लटका दिया था। युवती की हत्या के आरोप में सूरज सिंह पुत्र रमेश चंद्र जाटव निवासी बैरून टोला कटरा साहब खां इटावा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

 

Post navigation

Previous: Etawah News: व्यापारियों ने पोस्ट कार्ड के जरिए प्रधानमंत्री को लिखी मन की बात
Next: Etawah News: अन्तर्जनपदीय दो वाहन चोर गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.