संवाददाता: रेनू
मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के आदेशानुसार क्षेत्र में वांछित, वारंटी, गैंगस्टर, वाहन चोरी करने वाले, अवैध रूप से हथियार रखने वाले व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान को सफल बनाते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना लिसाड़ी गेट के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा इन्दिरा चौक से अभियुक्त साबिर पुत्र शब्बीर निवासी काँच का पुल लक्खीपुरा गली नंबर 22 थाना लिसाड़ी गेट मेरठ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस बरामद किये गये। थाना कोतवाली पर अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की घटना से संबंधित अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु जगह जगह टीम बनाकर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। और ऐसे असामाजिक तत्व जो किसी भी और घटना को अंजाम ना सके। ऐसे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यहां की शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था को चुनौती ना दे सके। और क्षेत्र की जनता को कोई परेशानी ना हो। और वह आराम से रह सके।