Agra News: झगड़े और मारपीट के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों पर की कार्रवाई

IMG-20210818-WA0000
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत बसई भदौरिया में सोमवार की रात रामलाल उम्र करीब 60 बर्ष अपने दरवाजे पर खडे थे। आरोप है कि पडोसी रामबीर पुत्र श्रवण सिंह आकर भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। जिसका बुजुर्ग रामलाल ने बिरोध किया इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

IMG 20210818 WA0000

झगड़े और मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के रामवीर, बबलू, कालीचरण को गिरफ्तार कर लिया।

 

Agra News: झगड़े और मारपीट के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों पर की कार्रवाई

पुलिस ने सभी को शांति भंग में चालान कर कार्रवाई की है। वही दूसरा मामला क्षेत्र के ही सबोरा गांव का है जहां ट्रांसफार्मर से कटिया डालने को लेकर गाली गलौज के साथ झगड़ा हो गया जिसमें दबंगों ने एक किशोर के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से रमेश, दिनेश, ठाकुर पुत्रगण बालकिशन निवासी सबोरा को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर न्यायालय भेज दिया।

Trending News