Etawah News :इटावा सीइससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इण्डिया लिमिटेड द्वारा मनाया आजादी अमृत महोत्सव।

Etawah News :Azadi Amrit Mahotsav celebrated by Etawah CISC e-Governance Services India Limited.
Share News

संवाददाता रिषीपाल सिंह

इटावा: आज दिनांक 15 अगस्त 2021 को हम 75वे स्वतंत्रता दिवस के रूप में मना रहे है जिस के क्रम में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी ई गवर्नेन्स सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सीएससी के समस्त केंद्रों पर गणमान्य व्यक्तियों द्वारा झंडारोहण करते हुए किया गया। गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आम जनमानस को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आजादी की जंग में भारतीय द्वारा के अथक प्रयास का वर्णन किया गया। इसी क्रम में सीएससी केंद्र संचालक द्वारा सभी जनमानस को सीएससी द्वारा दी जा रही सभी लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं ग्रामीण जनमानस हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही है सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिया गया।

इसी क्रम में जिला इटावा के जिला प्रबंधक उत्तम पोरवाल और मुकेश सिंह द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 730 केंद्रों पर झंडारोहण का कार्यक्रम करते हुए लाभार्थियों को विभिन्न सेवाओं जैसे प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, किसान मानधन योजना, श्रमिक पंजीकरण, आयुष्मान भारत योजना एवं बिजली का बिल जमा करने की सुविधा आदि विभिन्न प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। जिला प्रबंधक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन ट्विटर पर भी #AzadiKaAmritMahotsav का ट्रेंड रहा। साथ ही जिला प्रबंधक ने सभी आम जनमानस को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Trending News