Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: विद्याकान्त तिवारी बने के. के. महाविद्यालय के निदेशक 

जनवाद टाइम्स इटावा 13 August 2021
Etawah News: Vidyakant Tiwari becomes K. Of. college director
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार 

इटावा : के के महाविद्यालय में नकल पकड़े जाने के बाद महाविद्यालय की खराब हुई छवि को सुधारने के लिये महाविद्यालय प्रबंधन ने विद्याकान्त तिवारी को कॉलेज का निदेशक बनाकर विद्यालय की छवि सुधारने की कोशिश शुरू की है। विद्याकान्त तिवारी ने कहा कि पिछले दिनों जो हुआ समाज मे महाविद्यालय के प्रति गलत संदेश गया और इसको सही करने की जरूरत है। उन्होंने कहा की मेरी भूमिका राज मिस्त्री की है जिसका काम मरम्मत कर चीजो को दुरुस्त करना है। कुछ लोगो द्वारा कॉलेज की छवि इतनी खराब कर दी गई है की सड़क पर निकल कर कॉलेज के बारे में बताने में शर्म लगती है जबकि असलियत में विद्यालय खराब नही है। इसी छवि को सुधारने की जरूरत है।

महाविद्यालय प्रबंधन और कर्मचारियों को मिल कर इसमे सुधार करने की जरूरत है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री बलराम सिंह यादव समेत विद्यालय से निकल कर गए हज़ारो छात्र आईएएस, पीसीएस, आईआरएस, आईपीएस समेत शिक्षा विभाग में उच्च पदों पर बैठे है। लेकिन आज के छात्र पढ़ने की वजाय नकल पर भरोसा करते है जिसकी बजह से आगे नही जा पाते है। शिक्षण संस्थानों की बाढ़ आ गई है शिक्षा अब पेशा बन गई जिसकी बजह से शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ, शिक्षा का स्तर गिरा है। हम विद्यालय से अच्छे छात्र देना चाहते है हम चाहते है 24 कैरट की छात्र निकले और समाज को अच्छी दिशा दे। नकल कराने वाले निजी शिक्षण संस्थानों ने नकल को बढ़ावा देकर शिक्षा का स्तर गिरा दिया है।

निजी शिक्षण संस्थानो को समझना होगा कि सिर्फ डिग्री देने से छात्रों का भविष्य नही बनेगा। महाविद्यालय में पिछले दिनों पकड़ी गई नकल के बारे में बताया कि गलत फहमी की बजह से नकल की शंका हुई जबकि कॉलेज में नकल नही की जा रही है। पूर्व प्राचार्य विद्याकान्त तिवारी ने कहा कि हमारे पास विद्वान शिक्षक है पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर है पूरे संसाधन है सिर्फ इनमें सुधार करना है। अब शिक्षा प्रणाली बदल रही है अब छात्रों को उसी के अनुसार तैयार करना है। प्रेसवार्ता के दौरान कार्यवाहक प्राचार्य सुचित्रा वर्मा, प्रबंध समिति के मंत्री राकेश वर्मा, लेक्चरर अंकुर वर्मा समेत स्टाफ के कई लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया
Next: Prayagraj News: निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे दिव्यांगजन जिनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं वे अपना नाम मतदाता सूची में करा सकते सम्मिलित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.