Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news : प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर नारी शक्ति संवाद से सीधी जुड़ी जीविका दीदियां

जनवाद टाइम्स 12 August 2021
Bihar news : प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर नारी शक्ति संवाद से सीधी जुड़ी जीविका दीदियां
Share News
       

जिले के 1901 केंद्रों तथा बड़ी संख्या में अपने-अपने घरों से कार्यक्रम में जुड़ी जीविका दीदियां

जिले के एनआईसी केंद्र से भी प्रसारित किया गया कार्यक्रम
संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम में पश्चिम चंपारण जिला 51 संकुल संघों एवं 1850 ग्राम संगठनों में वेब स्ट्रीमिंग दूरदर्शन और अन्य निजी चैनलों के माध्यम से पीएम सम्वाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिले भर में इस कार्यक्रम से लगभग 3.28 लाख दीदियों ने जुड़कर आत्मनिर्भर नारीशक्ति संवाद से आत्मनिर्भर बनने के गूढ़ सीखें । इन आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। दीदियों द्वारा प्रधानमंत्री से संवाद एवं उसके सीधा प्रसारण के लिए एक दिन पूर्व से ही सभी संकुल संघ और ग्राम संगठन मे पीको प्रोजेक्टर, टेलीविजन,कंप्यूटर एवं लैपटॉप की व्यवस्था की गई थी।

 

Bihar news : प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर नारी शक्ति संवाद से सीधी जुड़ी जीविका दीदियां कार्यक्रम में दे दियो की भागीदारी एवं उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी जीविका दीदी ने सुबह से ही अपना घर का काम कर के कार्यक्रम से एक घंटा पूर्व संकुल संघ और ग्राम संगठन मे उपस्थित हो गई थी।
प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम से आजीविका मिशन से जुड़ी कुल पांच राज्यों की दीदियों ने सीधा संवाद किया । इससे जीविका दीदी को दूसरे राज्यों में हो रहे क्रियाकलापों की जानकारी मिली साथ ही यह प्रेरणा मिली की जीविका दीदी भी दुग्ध उत्पादन, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग हॉस्पिटैलिटी आदि जैसे क्षेत्रों भी बेहतर अवसर तलाश कर सकती हैं। इस मौके पर बैरिया प्रखंड के राम- रहीम ग्राम संगठन से जुड़ी रामनती देवी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से महिलाओं को नए उद्यम से आजीविका के लिए किए जा रहे प्रयास तथा नए रोजगार के अवसर सीखने को मिलता है। सत्याग्रह संकुल स्तरीय संघ,बगहा की सीमा देवी बताती है कि जीविका दीदी अपने उत्पाद को ऑनलाइन कैसे बेच सकती है , इसकी जानकारी आज उन्हें मिली। विजेता संकुल संघ की नूरजहां खातून ने बताया की प्रधानमंत्री के संवाद से उन्हें पता चला कि जेम पोर्टल के माध्यम से जीविका दीदी अपने उत्पादों को सीधे सरकार को भी बेच सकती है।

 

Bihar news : प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर नारी शक्ति संवाद से सीधी जुड़ी जीविका दीदियांइस कार्यक्रम के समापन के पश्चात उप विकास आयुक्त रवीन्द्र प्रसाद सिंह ने जीविका दीदी का मनोबल बढ़ाते हुए बताया कि पश्चिम चंपारण की जीविका दीदी भी जीविकोपार्जन संबंधी और भी अच्छा काम करेंगे तो उन्हें भी प्रधानमंत्री से सीधा संवाद करने का मौका जरूर मिलेगा।
जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि इस प्रकार के संवाद से जीविका दीदी के लिए नए आयाम खुलेगा, और जीविकोपार्जन से संबंधित दूसरे राज्यों में हुए अच्छे कार्यों का आदान प्रदान होगा और एक दूसरे से सीखने का मौका मिलेगा

Post navigation

Previous: Bihar news  : वैक्सीन लेने वाली गर्भवती मां से जन्मे बच्चे को मिल सकता है कोरोना ‘रक्षा कवच’:गरिमा
Next: Azamgarh News : स्लग – प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय का थाना परिसर में किया गया जोर दार विदाई समारोह।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.