मेरठ न्यूज: रक्षा बंधन त्योहार के करीब आते ही बाजार में उमड़ी भीड़।

IMG-20210812-WA0043
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

हमारे देश में रक्षा बंधन के त्योहार को बहुत ही प्यार के साथ मनाया जाता है। इस दिन भाई अपनी बहन को रक्षा करने का वचन देता है। बहन भी अपने भाई के वचन को प्यार के साथ स्वीकार करती है। इसी के मद्देनजर खरीदारी करने के लिए महिलाओं और बहनों की अच्छी खासी भीड बाजारों में दिखाई दे रही है। दूसरी तरफ सड़कों पर टैफिक का भी बहुत जोर है। त्योहार के चलते सड़को पर वाहनों का आवागमन भी बहुत ज्यादा हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने भी जनता की सुरक्षा हेतु विशेष प्रबंध किया गया है। जगह जगह पर पुलिस ड्यूटी लगा दी गई है। संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। ऐसा इसलिए किया गया। ताकि भीड़ भाड़ वाली जगह में कोई घटना ना हो सके। मेरठ शहर के आबू लेन, लालकुर्ती, हापुड़ अड्डा आदि अन्य सभी बाजारों में भीड़ दिखाई दे रही है। सभी बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। महिलाएं व बहने बहुत जोर शोर के साथ खरीदारी कर रही है।

Trending News