Prayagraj News : मण्डलायुक्त, आईजी एवं जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा

IMG-20210810-WA0006
Share News

रिपोर्ट -विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल, आईजी श्री के0पी0 सिंह एवं जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री तथा डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने सोमवार को दारागंज, बघाड़ा, सलोरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने दारागंज से एनडीआरएफ टीम के साथ नांव से छोटा बघाड़ा, सलोरी एवं दारागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां के लोगो से जानकारी ली तथा उन लोगो को बनाये गये बाढ़ राहत केन्द्रों में अवस्थापित होने के लिए कहा है।

IMG 20210810 WA0006

उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है साथ ही साथ नांवों से निरंतर भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाये रखने के लिए भी निर्देशित किया है। मण्डलायुक्त, आईजी एवं जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण के बाद बनाये गये बाढ़ राहत केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कैण्ट हाईस्कूल तथा अन्य बाढ़ राहत केन्द्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ राहत केन्द्रों पर मोबाइल टाॅयलेट की व्यवस्था किये जाने तथा राहत केन्द्रों पर चिकित्सा सुविधाओं की भी व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News : मण्डलायुक्त, आईजी एवं जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा

साथ ही साथ उन्होंने बाढ़ राहत केन्द्रों पर खाने, पीने के पानी, प्रकाश, साफ-सफाई, दवाई तथा डस्टबिन रखाये जाने के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की निरंतर सुनिश्चितता बनाये रखने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया है यदि बाढ़ राहत केन्द्रों पर कोई भी कमी पायी जाये, तो तत्काल उसकों दूर करते हुए व्यवस्थायें सुनिश्चित रखी जाये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर श्री विवेक चतुर्वेदी सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News