Agra News: रिमझिम बारिश के बीच तीन सौ से अधिक ने कराया टीकाकरण

IMG_20210806_134429
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: सोमवार को दिन भर रुक रुक कर होती रही बारिश के बाबजूद देहात के स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण कराने के लिए लोग भीगते हुएपहुँचे। इस दौरान तीन सौ एक का टीकाकरण किया गया।वैक्सीन लगवाने के लिए लोग जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

IMG 20210806 134429 scaled

बाह वैक्सीनेशन केंद्र पर सोमवार को 18 वर्ष से ऊपर के दो सौ एक का टीकाकरण किया गया वहीं 45 वर्ष से ऊपर वालों में बावन लोगों का टीकाकरण किया गया जबकि 60 वर्ष से ऊपर वालों में अठ्ठाईस लोगों का टीकाकरण हुआ।वहीं बटेश्वर स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को 18 वर्ष से ऊपर के 99 लोगो का टीकाकरण किया गया।

Agra News: रिमझिम बारिश के बीच तीन सौ से अधिक ने कराया टीकाकरण

टीकाकरण कराने से पहले जुकाम, खांसी, बुखार वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें 88 लोगों का एन्टीजन परीक्षण किया गया जबकि इतने ही लोगों का आर टी पी सी आर टेस्ट किया गया जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।बाह स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जिंतेंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को बारिश के बाबजूद तीन सौ एक का टीकाकरण किया गया।कोरोना की जांच में कोई भी संक्रमित नहीं मिला।

Trending News