Etawah News: विवादित अस्थायी अंतिम संस्कार स्थल का विवाद का हुआ निपटारा

PicsArt_08-06-02.30.39
Share News

संवाददाता महेश कुमार
इटावा: अस्थायी अंतिम संस्कार स्थल का विवाद का हुआ निपटारा। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय निवासियों से बात कर विवाद समाप्त करा दिया गया। गांव वालों को संतुष्ट कर दिया गया है कि ये सिर्फ वैकल्पिक व्यवस्था है और नदी का जलस्तर उतरते ही निर्धारित शमशान घाट में ही अंतिम संस्कार होंगे।

उन्होंने बताया कि वैकल्पिक स्थान के पास वन विभाग की जगह को भी साफ और समतल करा दिया गया है ताकि अंतिम संस्कार के लिये आने वाले लोगो को किसी प्रकार की कोई कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Trending News