Etawah News: आला अधिकारियों ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, जल संसाधन मंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण

FB_IMG_1628245832926
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: जिलाधिकारी, एसएसपी, क्षेत्रीय विधायक ने भारी बारिश व लगातार यमुना व चम्बल में छोड़े जा रहे पानी के कारण बाढ़ की चपेट में आए कई गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव से निकलकर सार्वजनिक स्थानों पर रह रहे ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधा का जायजा लिया। तहसील चकरनगर क्षेत्र में पहुँचकर चम्बल नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण आयी बाढ़ से प्रभावित ढकरा, कॉयंची, डिभौली , खिरीटी भरेह समेत दर्जनों गाँवों का जायजा लिया एवं राहत व बचाव कार्य हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

Etawah News: Top officials inspected the flood affected areas, Water Resources Minister did aerial survey

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन गांवों में जल भराव की स्थिति है, वहां पर स्वास्थ्य विभाग ब्लीचिंग का छिड़काव कराने के साथ ही पेयजल के शुद्धीकरण के लिए ब्लीचिंग आदि का वितरण नागरिकों में किया जाए। ताकि जल भराव व बाढ़ की स्थिति में संचारी रोग पनपने न पाएं। उन्होंने नागरिकों से अपील किया है कि जिन पुलियों पर ओवर फ्लो करके पानी तेजी से बह रहा है। उन पुलियों यानी बहाव वाले रास्तों से आना-जाना बन्द रखें।

Etawah News: आला अधिकारियों ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, जल संसाधन मंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण   https://janvadtimes.com/etawah-news-top-officials-inspected-the-flood-affected-areas-water-resources-minister-did-aerial-survey/

इस मौके पर जिलाधिकारी इटावा, एसएसपी इटावा, एडीएम इटावा, एसडीएम चकरनगर, इंस्पेक्टर थाना चकरनगर व थाना सहसों एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Etawah News: Top officials inspected the flood affected areas, Water Resources Minister did aerial survey

जल संसाधन मंत्री ने किया बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण
चम्बल और यमुना नदी में आई बाढ़ का हवाई निरीक्षण करने पहुंचे जल संसाधन और सिचाई मंत्री महेंद्र सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाको का हवाई सर्वेक्षण किया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावितो की हर प्रकार की मदद की जाए और उनको रहने खाने की समुचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाये। जल संसाधन और कृषि मंत्री ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री के पैकिट वितरित करने के निर्देश। मंत्री ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों पर नज़र रखने के लिये 2 कंट्रोल रूम बनाये गए है जिनसे 24 घंटे निगरानी की जाएगी। मंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ एनडीआरएफ की टीम और एस टी आर एफ की टीमों के साथ पीएसी को भी लोगो की मदद के लिये लगाया गया है।

Etawah News: Top officials inspected the flood affected areas, Water Resources Minister did aerial survey

सांसद विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण
सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो रामशंकर कठेरिया और सदर विधायक सरिता भदौरिया ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और ग्रमीणों से मिल कर उनकी समस्याओं को सुना और उनको हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी जी से बात हुई है वो भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने आ सकते है।

Trending News