Agra News: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पेयजल समस्याओं को लेकर बी डी ओ को सौंपा ज्ञापन

Agra News: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पेयजल समस्याओं को लेकर बी डी ओ को सौंपा ज्ञापन
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट : पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत दर्जन भर गांवों में पानी की समस्या को देखते हुए मंडल अध्यक्ष ने पिनाहट विकास खंड अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या के निस्तारण कराने की माँग की। ज्ञापन में गाँवों में खराब पड़े हैण्ड पम्पों को रीबोर कराए जाने की माँग की है। गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीण पीने के पानी को तरस गए हैं।ग्रामीणों को पड़ोस के गांव से पीने का पानी भरकर लाना पड़ रहा है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

Agra News: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पेयजल समस्याओं को लेकर बी डी ओ को सौंपा ज्ञापनशुक्रवार को खराब पड़े हैंडपंपों को सही कराने की मांग को लेकर भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह परिहार ने विकास खंड अधिकारी पिनाहट ओमप्रकाश सिंह से पानी की समस्या को लेकर मिले और पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के करीब दर्जनभर गांव में खराब पड़े हैंडपंपों को रिबोर कर सही कराए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपकर पेयजल समस्या के निस्तारण की मांग की।वहीं इस मामले में विकास खंड अधिकारी ओमकार सिंह का कहना है कि बहुत जल्द ही खराब पड़े हैण्ड पम्पो को सही करा कर ग्रामीणों की पेयजल समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।

Trending News