Agra News: गुरुवार को तीन सौ बत्तीस ने कराया टीकाकरण

Agra News: गुरुवार को तीन सौ बत्तीस ने कराया टीकाकरण
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: कस्बा में तीन दिन से रुक रुक कर हो रही बरसात के बीच भी बाह और बटेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जमकर टीकाकरण हुआ।टीकाकरण के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। गुरुवार को तीन सौ बत्तीस लोगों ने टीकाकरण कराकर कोरोना सुरक्षा कवच पहना।टीकाकरण से पहले कोरोना परीक्षण किया गया।कोरोना परीक्षण में एक सौ सात लोगों का एन्टीजन परीक्षण और पच्चीस लोगों का आर टी पी सी आर परीक्षण किया गया जिनमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।बाह के स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के एक सौ बत्तीस लोगों ने टीकाकरण कराया वहीं 45 वर्ष से ऊपर के पैंतीस लोगों का टीकाकरण हुआ।जबकि साठ वर्ष से ऊपर के पच्चीस लोगों ने टीका लगवाया।

 

Agra News: गुरुवार को तीन सौ बत्तीस ने कराया टीकाकरणवहीं बटेश्वर के स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के सौ लोगों ने टीकाकरण कराया ।जबकि 45 वर्ष से ऊपर के चालीस लोगों ने टीकाकरण कराया।स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जिंतेंद्र वर्मा ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के बाद भी गुरुवार को स्वास्थ्य केंद्र पर तीन सौ बत्तीस लोगों का टीकाकरण किया गया।

Trending News