Ambedkar Nagar News: भीषण गर्मी में बिजली के बार-बार कटने से उपभोक्ता है परेशान

IMG-20210727-WA0178
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारियों एवं अधिकारियों की उदासीनता के कारण भीषण गर्मी में बिजली के बार-बार कटने से उपभोक्ताओं का जीना हराम हो गया है ।आपको बता दे कि आलापुर विधानसभा में पड़ने वाले रामनगर विद्युत केंद्र की हालत इतनी दयनीय हो गई है कि कोई अधिकारी या कर्मचारी या कोई जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं दे रहा है ।

IMG 20210727 WA0178

बिजली बार-बार गुल हो रही है रात में भी बिजली बार-बार कटने की वजह से उपभोक्ताओं की नींद हराम हो गई है जिससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं । योगी सरकार ने शुरुआत में जिस तरह से बिजली व्यवस्था सुधारी थी जनता ने खुशी का इजहार किया था । विधानसभा चुनाव सामने हैं बिजली व्यवस्था यदि समय रहते विधानसभा आलापुर के जनप्रतिनिधियों ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त होने का कोई उपाय नहीं किया तो इसका सीधा असर विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा ।

Trending News