Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: साइबर ठगी के हुए शिकार जसवंत नगर के वरिष्ठ पत्रकार।

जनवाद टाइम्स इटावा 23 July 2021
IMG-20210723-WA0043
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा।जसवंतनगर के वरिष्ठ पत्रकार और सैफई महोत्सव के प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता को गुरुवार को साइबर अपराधियों ने सवा लाख रुपये का शिकार बना लिया। स्टेटबैंक के क्रेडिट कार्ड को बन्द कराने के दौरान यह घटना घटी।

दरअसल में क्रेडिट कार्ड बन्द कराने के लिए गूगल से जो नम्बर लिया गया, वह डायल करने पर किसी सायबर अपराधी ने अपने मोबाइल लाइन पर ले लिया । पहले उसने विश्वाश मे लिया और फिर एनी डेस्क एप्प डाऊनलोड करवाकर श्री गुप्ता के फोन को चतुराई से अपने  से लिंक कर चार बार मे कुल मिलाकर 124991 रुपये स्टेट बैंक खाता से उड़ा डाले। पैसा खाता से उड़ाए जाने से हतप्रभ श्री गुप्ता जब बैंक पहुंचे, तो फ़्रॉड होने का पता चला। स्टेट बैंक  जसवंतनगर के शाखा प्रबंधक द्वारा तुरन्त खाते को लॉक कर उसमें से निकासी रोक दी गयी, जिससे  और रकम अपराधी नही निकाल पाए।

आपबीती पर कार्यवाही के लिए भटकते रहे।
घटना के शिकार वेदव्रत गुप्ता इस साइबर  क्राइम को लेकर पुलिस की मदद को जसवंतनगर थाना दौड़ते  थाना प्रभारी जसवंत नगर के पास पहुंचे, तो उन्होंने इसमें उनके स्तर से किसी मदद की बजाय इटावा सायबर क्राइम सेल भेजा। जहां संदीप नामक ऑपरेटर ने हाथों हाथ केस लेकर मदद की और अपराधी और उसके द्वारा ट्रांसफर किये गए पश्चिम बंगाल की बैंक को ट्रेस कर लिया। मगर इस घटना की सूचना के  प्रार्थना पत्र पर किसी  वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की नोटिंग और दस्तखत  कराने की सलाह दी।ताकि अपराधी को उसके बैंक से ट्रांजिक्सन से रोका जा सके।  कई घण्टे, क्षेत्राधिकारी , एसपी क्राइम , सी ओ क्राइम की तलाश में श्री गुप्ता और उनके संगी पत्रकार पुलिस लाइन और आवासों व सिविल लाइन थाने में भटकते रहे, मगर रिकमंडेशन तो दूर कोई अधिकारी सीयूजी नम्बरों पर भी उपलब्ध नही हुआ। सिविल लाइन थाने में मिले एक वरिष्ठअफसर ने तो कुछ भी मदद करने में हाथ खड़े कर दिए। इससे अपराधी को अपनी बैंक से पैसा ट्रांसफर करने का भरपूर समय मिल गया।इससे सायबर सेल का ऑपरेटर कुछ भी नही कर सका।अपराधी के मोबाइल नम्बर वगैरह पश्चिम बंगाल के है।

Post navigation

Previous: Etawah News: बाइक सवार को बचाने में कार की ट्रक से भिड़ंत।
Next: Agra News: कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने की ब्रह्मलाल जी की पूजा अर्चना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.