Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 61 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

जनवाद टाइम्स 20 July 2021
Agra News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 61 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ
Share News
       

आगरा: कस्बा बाह स्थित हनुमान वाटिका में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया। जिसमें बाह और जैतपुर ब्लॉक के 61जोड़े वर वधु ने एक दूसरे का हाथ थाम कर ग्रहस्थ जीवन का शुभारंभ किया। बता दें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों की संतानों के विवाह संपन्न कराए जाते है।

 

Agra News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 61 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथजिसमें सरकार की ओर से घर गृहस्थी का सामान देने के साथ धनराशि भी खाते में हस्तांतरित की जाती है जिससे दंपति अपने नव वैवाहिक जीवन का शुभारंभ कर सकें।मंगलवार को कस्बा की हनुमान वाटिका मैरिज होम में कार्यक्रम के अंतर्गत बाह ब्लॉक के 41 जोड़ों व जैतपुर ब्लॉक के 20 जोड़ों सहित कुल 61 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया।

 

Agra News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 61 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथसामूहिक विवाह कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह भदावर ने उपस्थित होकर नव दंपतियों को वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने की शुभकामनाएं दी और दंपतियों को आशीर्वाद के रूप में लिफाफा  गिफ्ट दिया । साथ ही सरकार द्वारा भेजी गई गृहस्थी के सामान की किट भी माननीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ने नव दंपतियों को प्रदान कीं।

IMG 20210720 WA0116

इस दौरान सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वैवाहिक जीवन का शुभारंभ करने वाले नव दंपति भोले और सरिता ने बताया कि लॉक डाउन के चलते उनके परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।जिसके चलते दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शादी करने का फैसला किया है।

IMG 20210720 WA0120 1

यह योजना गरीब परिवारों के लिए काफी अच्छी है जिसमें अनावश्यक खर्चा भी नहीं होता है और गरीब परिवार शादी भी कर लेते हैं।नव दंपति ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियां दहेज प्रथा और अनावश्यक खर्चे को लेकर ही उन्होंने सामूहिक विवाह में अपना वैवाहिक जीवन शुरू किया है।

Post navigation

Previous: Agra News: समाजवादी शिक्षक सभा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
Next: Ambedkar Nagar News : जाति तोड़ो, समाज जोड़ों बहुजन साईकिल यात्रा में बड़ी संख्या मे शामिल होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एड0 चन्द्रशेखर आजाद ने एकजुटता का दिया संदेश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.