Agra News: मुख्य मार्ग पर जलभराव से रास्ता भटक तालाब मे घुसे ट्रैक्टर ट्रॉली

Agra News: मुख्य मार्ग पर जलभराव से रास्ता भटक तालाब मे घुसे ट्रैक्टर ट्रॉली
Share News

पिनाहट: पिनाहट क्षेत्र की ग्राम पंचायत विप्रावली के उप गांव नयाबांस मे मुख्य मार्ग के हालात ठीक नहीं है। पिनाहट से जाने वाला मुख्य मार्ग गांव नयाबांस से होकर करीब एक दर्जन गांव जिनमे मनोना, सीयपुरा, सेहा,टोडा,शाहपुर खालसा,बसई गूजर,सेरब गुरावली, को पहुचने का मुख्य मार्ग करीब एक दशक से नयाबांस पर बुरी तरह से जर्जर है।यहां स्थित इतनी खराब है कि गांव के तालाब का पानी इसी मुख्य मार्ग पर हर समय बहता है।

IMG 20210719 WA0000

जिसके कारण ये पता लगाना मुश्किल है कि तालाब में सड़क है या सडक में तालाब क्योकि तालाब के पानी से सडक हमेशा डूबी रहती है।लोग अंदाजा लगाकर निकलते है इस कारण यहां कई बडे हादसे भी हो चुके है।रविवार को डस्ट गिट्टी व सरिया से भरा एक ट्रैक्टर ट्रॉली इसी तालाब मे गिर गया।जिससे ट्रैक्टर मे भरा सामान तालाब मे ही पलट गया। चालक सर्वेश बघेल निवासी पिपाहट ने कूदकर जान बचाई बाद मे ग्रामीणो की चार घण्टे की कडी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को तालाब से निकाला जा सका।

IMG 20210718 WA0107

इस तालाब के पानी से लोगो को भारी परेशानी हो रही है किन्तु प्रशासन के कान पर जूं तक नही रेंग रही है।वही ग्राम प्रधान देवानंद परिहार का कहना है कि विगत कई वर्षो से ये जलभराव की समस्या है उनके द्वारा अधिकारियों से लिखित शिकायत की गयी है। अधिकारियों ने जल्द समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। खंड विकास अधिकारी ओमकार सिंह का कहना है जल भराव की समस्या की शिकायत मिली है। ग्राम पंचायत अधिकारी से बात कर जल्द निस्तारण कराया जाएगा।

Trending News