Ambedkar Nagar News : संसदीय अध्ययन समिति विधान परिषद उत्तर प्रदेश के सभापति सदस्य विधान परिषद हीरालाल यादव का समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा न्यूरी बाजार में किया गया भव्य स्वागत

Ambedkar Nagar News : संसदीय अध्ययन समिति विधान परिषद उत्तर प्रदेश के सभापति सदस्य विधान परिषद हीरालाल यादव का समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा न्यूरी बाजार में किया गया भव्य स्वागत
Share News

संवाददाता : पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले मे संसदीय अध्ययन समिति विधान परिषद उत्तर प्रदेश के समिति के सभापति सदस्य विधान परिषद हीरालाल यादव का अंबेडकर नगर से आजमगढ़ जाते समय न्यूरी चौराहे पर पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम गौतम के नेतृत्व में फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
प्राप्त विवरण के अनुसार संसदीय अध्ययन समिति विधान परिषद उत्तर प्रदेश के मंडल अयोध्या मंडल आजमगढ़ एवं मंडल वाराणसी के दौरे के क्रम में अंबेडकर नगर से आजमगढ़ जाते समय न्यूरी चौक में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम गौतम के नेतृत्व में समिति के सभापति हीरालाल यादव सदस्य विधान परिषद अयोध्या अंबेडकर नगर लाल बिहारी यादव सदस्य विधान परिषद वाराणसी डॉ आकाश अग्रवाल सदस्य विधान परिषद आगरा एवं अन्य सदस्यों का स्वागत किया गया।समिति के सभापति सदस्य विधान परिषद हीरालाल यादव ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के प्रति जनता में आक्रोश है बेतहाशा बढ़ते हुए डीजल पेट्रोल के दामों से किसान अत्यधिक परेशान है महंगाई चरम सीमा पर है बहू बेटियों की आबरू सुरक्षित नहीं है ।

 

Ambedkar Nagar News : संसदीय अध्ययन समिति विधान परिषद उत्तर प्रदेश के सभापति सदस्य विधान परिषद हीरालाल यादव का समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा न्यूरी बाजार में किया गया भव्य स्वागतउत्तरप्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना अगले मुख्यमंत्री के रूप में देख रही है इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के कार्यों में लग जाएं जिससे आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई जा सके। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम गौतम सदस्य जिला पंचायत अश्वनी यादव प्रधान प्रतिनिधि तिघरा वेद प्रकाश यादव विधानसभा उपाध्यक्ष आलापुर शकील फारूकी अजीत यादव वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील यादव चंद्रभान गौतम सविंदर यादव शमशाद फारूकी रह मुल्लाह खान राहुल यादव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trending News