Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: एसएमजीआई में हुआ डी फार्मा मुख्य परीक्षा बहु विकल्पीय पुस्तक का विमोचन

जनवाद टाइम्स इटावा 15 July 2021
Etawah News: SMGI D Pharma Main Exam Multiple Choice Book Released

Etawah News: SMGI D Pharma Main Exam Multiple Choice Book Released

Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार 

इटावा: सर मदनलाल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन इटावा के डायरेक्टर डॉ उमा शंकर शर्मा एंव रजिस्ट्रार श्री परविन्दर सिंह ने डी फार्मा मुख्य परीक्षा बहुविकल्पिय पुस्तक का एसएमजीआई में विमोचन किया। यह पुस्तक सर मदनलाल इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी, इटावा के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर रेहान उद्दीन एंव अन्य फ़ार्मेसी कालेज के प्रोफ़ेसरों द्वारा सम्पादित की गई है एंव आर नारायन पब्लिशर्स एंव डिस्ट्रीब्यूटर्स आगरा से प्रकाशित हुई। डायरेक्टर डॉ उमा शंकर शर्मा एंव रजिस्ट्रार श्री परविन्दर सिंह ने पुस्तक का विमोचन करते हुए श्री रेहान उद्दीन को बधाई दी। रेहान उद्दीन ने सभी का आभार जताते हुए पुस्तक की संक्षिप्त जानकारी दी। यह पुस्तकें फ़ार्मेसी काउंसिल ऑंफ इन्डिया, न्यु देहली के अधिनियम के तहत लिखी गई है। एक पुस्तक डी फ़ार्मा प्रथम वर्ष के लिये है तथा दूसरी पुस्तक डी फ़ार्मा द्वितीय वर्ष के लिये है। प्रथम वर्ष की एक ही पुस्तक मे प्रथम वर्ष के सभी 6 सब्जेक्ट के बहु विकल्पीय प्रश्न हैं और इसी प्रकार द्वितीय वर्ष की एक ही पुस्तक में द्वितीय वर्ष के सभी 7 सब्जेक्ट के बहु विकल्पीय प्रश्न हैं। इन पुस्तकों में सभी सब्जेक्ट मे प्रश्न चेप्टर अनुसार दिये गये हैं एंव उन्ही प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक चेप्टर के अन्त मे दिये गये हैं। इस प्रकार विधार्थी आसानी से आने वाली बहु विकल्पीय प्रश्न की परीक्षा के लिये तैयारी कर सकेंगे। यह पुस्तकें भारत वर्ष के डी फ़ार्मा की आनलाइन एंव आफलाइन बहु विकल्पीय परीक्षा के लिये अत्यंत उपयोगी हैं। इन पुस्तकों के उपयोग से विधार्थी न केवल पास होंगे परन्तु बहुत अच्छे नम्बर भी परीक्षा मे हासिल कर सकेंगे। इस पुस्तक की भाषा अंग्रेज़ी है। यह पुस्तक दुकानों पर तो उपलब्ध है ही और साथ ही यह पुस्तक आनलाइन भी उपलब्ध है ताकि छात्र आसानी से घर बैठे ही पुस्तक को मंगा सकें। यह पुस्तक ई-बुक के तौर पर भी आनलाइन उपलब्ध है।चेयरमैन ऋी विवेक यादव ने लेखक रेहान उद्दीन को बधाई दी और आगे भी इसी प्रकार पुस्तकें लिखने के लिये प्रोत्साहित किया।

Post navigation

Previous: Agra News: पत्नी को चांटा मारने वाले पति को पुलिस ने भेजा जेल
Next: Etawah News: सपा नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर, दोबारा चुनाव की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपे

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.