Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: नगला हुलासी गांव में बीती रात अज्ञात चोर ने नकदी व जेवरात समेत लाखों की चोरी

जनवाद टाइम्स इटावा 10 July 2021
IMG-20210710-WA0038
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: नगला हुलासी गांव में एक घर से बीती रात अज्ञात चोर नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। कुल चार लाख रुपए का नुकसान बताया गया है।बीती रात क्षेत्र के नगला हुलासी गांव में कुलदीप कुमार पुत्र सरनाम सिंह शाक्य के घर में अज्ञात चोर घुस आए। उन्होंने कमरे में रखे एक बक्से का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे 90 हजार रूपए की नकदी, एक सोने की जंजीर, 2 जोड़ी कुंडल, 2 जोड़ी झुमकी तथा बगल वाले कमरे में रखी एक अलमारी को मकान के पिछले हिस्से में लगे बड़े लोहे के गेट का ताला तोड़कर खेतों की ओर उठा ले गए। लगभग 400 मीटर की दूरी पर अलमारी को किसी सरिया या अन्य औजार की मदद से खोलकर उसमें रखे 15 सौ रुपए की नकदी व दो सोने की अंगूठी एक सोने की जंजीर व महंगी साड़ियां चुरा ले गए।

गृह स्वामी सरनाम सिंह शाक्य ने बताया कि वह अपने परिवार समेत छत पर सोए हुए थे। नीचे दोनों कमरे में कुंडी लगी हुई थी। एक बेटे की शादी दो महीने पहले हुई थी जिसमें मिली हुई अलमारी को चोर पीछे लगे लोहे के गेट का ताला तोड़कर निकाल ले गए। सुबह 4 बजे के बाद जब जागकर देखा तो कमरे में एक बक्सा ताला टूटने के बाद खुला हुआ पड़ा था जब कि दूसरे कमरे से अलमारी गायब थी। मकान के पिछले हिस्से में देखा तो लोहे के बड़े गेट का ताला भी टूटा हुआ पड़ा था। आसपास खोजबीन की गई तो खुली हुई अलमारी 400 मीटर की दूरी पर पड़ी हुई थी।
गृह स्वामी ने बताया घर के पीछे बल्ब की रोशनी होने की वजह से चोर बगल की साइड में 10 फीट ऊंची दीवार से चढ़कर अंदर घुसे होंगे बाकी लोग गेट का ताला तोड़कर अंदर आ गए होंगे। किसी भी तरह की कोई आवाज सुनाई न देने के कारण चोरी का एहसास सुबह जागने के बाद हुआ। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौका मुआयना किया है।

Post navigation

Previous: Etawah News: एक ही समाज के दो घरों में चोरी के संबध में क्षेत्राधिकारी के कार्यालय पहुँचे युवा नेता
Next: मेरठ न्यूज: महावीरा हास्पिटल के मालिक यशपाल चौधरी हत्याकांड का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260430_161524
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

जनवाद टाइम्स 30 April 2026
IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में
  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.