Etawah News: बसरेहर ब्लाक प्रमुख पद के लिए 7 नामांकन पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा में दाखिल।

IMG-20210708-WA0131
Share News

संवाददाता रिषीपाल सिंह
इटावा बसरेहर जनपद में ब्लॉक प्रमुख पद के लिये चुनाव प्रक्रिया चल रही है आज विकासखंड बसरेहर के परिसर में बने सभागार में दोपहर 3 बजे तक 7 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। आर ओ प्रशांत कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवार के लिए 7 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं जिसमे राव सुनीत कुमार ने दो सेट, दिलीप कुमार उर्फ बबलू ने तीन सेट वही डमी कैंडिडेट के तौर पर शरद ने एक सेट,दीपक कुमार ने एक सेट दाखिल कर ब्लाक प्रमुख चुनाव में हिस्सा लिया।

Etawah News: 7 nominations for Basrehar block chief's post filed under tight security of police administration.

बसरेहर ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी के लिए जहां समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी राव सुनीत कुमार मैदान में है तो वही शिवपाल के करीबी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के समर्पित पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप उर्फ बबलू यादव ब्लाक प्रमुख पद के प्रबल दावेदार नजर आ रहे। दोनों ही प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत को सुनिश्चित बता रहे हैं जिस पर पुलिस प्रशासन भी बड़ी ही मुस्तैदी से इन प्रत्याशियों की हर गतिविधियों पर निगाह रखे हुए है और सुरक्षा की दृष्टि से बसरेहर विकासखंड परिसर को छावनी के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान ही सैफई क्षेत्राधिकारी व बसरेहर, चौबिया व अन्य थानों का पुलिस बल नामांकन स्थल व आने जाने वाले मार्गों पर लगाया गया तो वही वेरी गेटिंग कर नामांकन स्थल की तरफ जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया गया। परियोजना निर्देशक व बसरेहर वीडियो प्रभारी उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल हो चुके साथ ही चुनाव कराने की तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई है चुनाव निष्पक्ष व शांति पूर्वक सुरक्षित संपन्न कराया जाएगा।

Trending News