Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: जिलाधिकारी व एसएसपी ने जसवंतनगर के खंड विकास कार्यालय के नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया

जनवाद टाइम्स इटावा 8 July 2021
FB_IMG_1625741064472
Share News
       

संवाददाता अतुल कुमार

इटावा: ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रातः 11 बजे से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के लिए सुबह से ही खंड विकास कार्यालय के दोनों ओर काफी पहले ही बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई थी। अंदर गेट के निकट ही स्वास्थ्य विभाग की कोविड टेस्टिंग टीम भी नामांकन करने वाले प्रत्याशी प्रस्तावकों व स्टाफ की जांच में लगी हुई थी। सुबह से ही सीओ राजीव प्रताप सिंह भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखे हुए थे।

Etawah News: District Magistrate and SSP inspected the enrollment room of Block Development Office of Jaswantnagar

दोपहर 12 बजे करीब प्रसपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख परिवार से सास बहू ने आकर अपना अपना नामांकन दाखिल किया। सास के रूप में पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव की पत्नी श्रीमती संतोष यादव ने एवं बहू के रूप में निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव की पत्नी डॉ. अंजलि यादव ने नामांकन दाखिल किया है।

दोपहर 1.30 बजे के आसपास जिलाधिकारी श्रुति सिंह भी नामांकन कक्ष का निरीक्षण करने पहुंचीं उनके साथ एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। नामांकन का समय 3:00 बजे तक निर्धारित था। 2:50 पर स्थानीय भाजपा नेता सुग्रीव सिंह धाकरे की पत्नी अचिंता सिंह धाकरे तमाम भाजपाइयों के साथ नामांकन स्थल के बाहर पहुंचीं तो पुलिस बल ने उनके साथ आए जुलूस में शामिल भाजपाइयों को बाहर ही रोक दिया।

प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही अंदर आने की इजाजत थी लिहाजा उन्होंने नामांकन की आखिरी समय 3 बजे से कुछ पल पूर्व ही नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। इस प्रकार ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तीन नामांकन दाखिल किए गए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ऋतु प्रिया व एडीओ पंचायत बीरेंद्र सिंह इत्यादि सक्रिय रुप से लगे रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: सैफ़ई ब्लॉक प्रमुख पद के लिये मृदुला यादव ने किया निर्विरोध नामंकन
Next: Bihar news जलजमाव वाले क्षेत्रों का किया गया हवाई सर्वेक्षण

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
ChatGPT Image Apr 28, 2026, 09_19_59 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.45.06 PM
  • Etawah

Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.