Pratapgarh News: जनपद प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह हुआ संपन्न

IMG-20210706-WA0106
Share News

रिपोर्ट गुलाब चंद्र गौतम प्रतापगढ़

विकास खण्ड मानधाता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डॉ आर के वर्मा सभी जोड़े सात वचनों का रखना ध्यान पूरे जीवन एक दूसरे का रखना ख्याल विधायक डॉ आर के वर्मा28 जोड़ो ने थामा एक दूसरे का हाथ और बने जीवनसाथी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक डॉ आर के वर्मा और पी डी आर सी शर्मा ने वितरित किया नवागत जोड़ो को प्रमाण पत्र के साथ उपहार व अमरूद का पौधा क्षेत्रीय विधायक के साथ अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर विदा किया।

IMG 20210706 WA0107

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत 28 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर भोजन ग्रहण करवा कर विदा किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के जनपद के मान्धाता विकास खण्ड के परिसर में सम्पन्न हुआ पंडित शिवकुमार मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ 28 जोड़ों का विवाह संस्कार कराया। वर-वधू ने एक-दूसरे के गले में वरमाला पहनकर दांपत्य जीवन का शुभारंभ किया।

IMG 20210706 WA0106

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि बी एल पटेल, ए डी ओ हरिशंकर पटेल, ग्राम विकास अधिकारी , शांति प्रकाश शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी, मान्धाता प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबऊ सिंह, प्रधानपति अशोक सिंह, विधायक के मीडिया प्रभारी सूरज मिश्रा, जनमेजय सिंह, राजेश कुमार पटेल, प्रधानपति अशोक कुमार सिंह, भाई लाल केसरवानी और पण्डित शिवकुमार मिश्रा समेत अन्य लोगो ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की।

Trending News