मेरठ न्यूज: दिखावा नहीं हकीकत पर्यावरण की रक्षा

सह संवाददाता: दादरी/ क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण कार्य किया गया। और मात्र दिखावा नही बल्कि परवरिश की जिम्मेदारी भी ली गयी।
पर्यावरण प्रेम आप सभी भी अपने अपने क्षेत्रों में पौधें लगाएं और उनकी परवरिश करें ताकि वो विशाल वृक्ष रूप में आएं। मानव जीवन बिना ऑक्सीजन के बेजान हैं।
यह ऑक्सीजन हमें शुद्ध और स्वच्छ हवा से ही प्राप्त होती है। शुद्ध हवा हमें वृक्षों द्वारा ही प्राप्त होती है। वृक्ष हमारे जीवन का एक आधार होते हैं। वृक्ष के बिना मानव जीवन का धरती पर कोई अस्तित्व नहीं हो सकता। हमें पर्यावरण को बचाना चाहिए और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने चाहिए। जिस प्रकार व्यक्ति अपने बच्चों का पालन – पोषण करता है। उसी प्रकार हमें हमेशा वृक्षों का भी पालन – पोषण करना चाहिए। वृक्ष जीवन भर आपका साथ निभाता है। इसलिए वृक्षों को हमे हमारे जीवन का आधार समझना चाहिए ।
जो केवल थोड़ा सा पानी और सूर्य की किरण ही तो मांगते हैं। बदले में हमें फल, सब्जी और पेड़ों की मीठी छाव हमें प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि अपने पूरे जीवन में एक वृक्ष तो जरूर लगाना चाहिए। वृक्षारोपण के समय इस कार्य मे भाजपा अध्यक्ष श्री सोमेश जी महामंत्री विशाल भारद्वाज जी प्रिय बड़े भाई दिनेश गर्ग जी जनता सेवक बबलू गोला जी सदेव ततपर विनोद प्रजापति जी प्यारे भाई राज सिंह ठाकुर जी मोहित शर्मा जी आदि उपस्थित रहे। सभी ने प्रण लिया कि पौधे लगाने के बाद उनकी परवरिश भी की जायेगी।