मेरठ न्यूज: यूनिवर्सल प्ले स्कूल ने ग्लोबल सोशल कनेक्ट के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण

IMG-20210705-WA0094
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

वन महोत्सव के दूसरे दिन 5 जुलाई शाम 5:00 बजे , ग्लोबल सोशल कनेक्ट तथा मेरा शहर मेरी पहल के सदस्यों ने यूनिवर्सल प्ले स्कूल, रुड़की रोड पर वृक्षारोपण किया ।

IMG 20210705 WA0093

यूनिवर्सल प्ले स्कूल में वृक्षारोपण करते सदस्य

आज अलग-अलग तरह के पौधे यूनिवर्सल प्ले स्कूल मैं लगाए तथा उनमें पानी दिया गया । आज के वृक्षारोपण महोत्सव में संस्था की अध्यक्ष ऋचा सिंह ने कहा की वृक्षारोपण हमें लगातार करते रहना चाहिए क्योंकि सिर्फ एक वृक्ष है जो हमें शुद्ध वायु प्रदान करता है, और हमें पेड़ से गिरे हुए पत्ते, सूखी घास, कूड़ा- करकट को जलाने की बजाय कम्पोस्ट बनाना चाहिए ।

IMG 20210705 WA0091 IMG 20210705 WA0092

उन्होंने यूनिवर्सल प्ले स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को देख जो वृक्षारोपण महोत्सव में उपस्थित थे उनको देखकर खुशी प्रकट की और उन्हें ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने की सलाह दी..ग्लोबल सोशल कनेक्ट की एजुकेशन कोऑर्डिनेटर तथा यूनिवर्सल प्ले स्कूल की प्रधानाचार्य बबिता सोम ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं।

IMG 20210705 WA0094

वातावरण में फैल रहे इस जहर को रोकने का सबसे अच्छा उपाय यह है कि अधिक संख्या में पौधे रोपित किए जाएं । इस दौरान सदस्यों ने फलदार व छायादार पौधे रोपित किए और पालीथिन का प्रयोग न करने की शपथ भी ली। कार्यक्रम में नीरा तोमर , देवराज सोम , विपुल सिंघल , अंकुश चौधरी , सुरेंद्र शर्मा , नवीन अग्रवाल , रतीश गुप्ता , पल्लवी , चन्द्रकान्त , गीता सचदेवा , बिल्लू सिंह भलसोना उपस्थित रहे।

Trending News