Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: श्रद्धेय रामविलास पासवान जी का जन्मजयन्ति मनाया गया 

जनवाद टाइम्स 5 July 2021
IMG-20210705-WA0098
Share News
       

मंटू राय संवाददाता अररिया

आज अररिया जिला के ओमनगर स्थित लोकजनशक्ति पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे  श्रद्धेय रामविलास पासवान जी का जन्मजयन्तिं दिवस मनाया गया जिसमें उपस्थित लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तैल चित्र पर पुष्प माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया !

Bihar News: श्रद्धेय रामविलास पासवान जी का जन्मजयन्ति मनाया गया 

उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोजपा नेता चंद्रशेखर सिंह बब्बन ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय रामविलास पासवान जी खगड़िया जिला के शाहरबन्नी गांव में एक गरीब दलित परिवार में 5 जुलाई 1946 को पैदा हुए थे। वे 32 वर्ष में 11 बार लोकसभा चुनाव लड़े जिसमें 9 बार चुनाव जीते दो बार राज्यसभा के सदस्य भी मनोनीत किए गए , उनका सोच सदैव गरीब और दलित के उत्थान के प्रति रहा, भारतीय राजनीतिक पर उनकी गहरी पैठ थी जिसके बदौलत वे समय से पूर्व ही अनुमान लगा लेते थे कि आगे आने वाले समय में किस दल की सरकार बनेगी ? जिसके कारण उनके विरोधी लोग उनको मौसम वैज्ञानिक कह कर पुकारते थे, इनके इसी गुण के कारण वह देश के 6 प्रधानमंत्री के कार्यकाल में वे मंत्री रहे 5 जुलाई 1946 में जन्मे श्रद्धेय रामविलास पासवान का चयन पुलिस सेवा में हो गया था लेकिन उन्होंने सरकारी नौकरी करने के जगह पर समाज के उत्थान को प्राथमिकता दिया और पहली बार 1969 मैं संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए और वह जीवन पर्यंत पद पर रहे और 74 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया ।

IMG 20210705 WA0098

उनके निधन से देश ने एक दूरदर्शी नेता को खो दिया उनकी गन्ना सर्वाधिक सक्रिय तथा सबसे लंबे समय तक जन सेवा करने वाले सांसदों के रूप में की जाती है ! वह दलित एवं वंचित वर्गों की आवाज मुखर करने वाले और उपेक्षित लोगों के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे ! स्वर्गीय राम विलास पासवान अपने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर राजनीतिक में ऊपर आए ! आज ऐसी महान विभूति को नमन कर उनके संघर्षरत जीवन , कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का अनुसरण कर ही इस समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है ! इस कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित हुए कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से मयंक शेखर , मनीष सूर्यभारती , राशिद अंसारी , प्रियांक शेखर , आरफीन अंसारी , राजकुमार शर्मा , अभिषेक सिंह , राहुल ऋषभ , राजेश पासवान, अनिल श्रीवास्तव, गौतम कुमार, रणजीत पासवान, बल्लू कुमार, उदय प्रताप आदि उपस्थित थे !

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज़ : साप्ताहिक लॉक डाउन के खुलते ही लोगो को पिलाया शरबत
Next: मेरठ न्यूज: यूनिवर्सल प्ले स्कूल ने ग्लोबल सोशल कनेक्ट के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.