मेरठ न्यूज़: पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

IMG_20210705_214218
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

सरकार द्वारा दिये गये आदेशानुसार मेरठ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए। विशेष चैकिंग अभियान चला रखा है। मेरठ जिले में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण और सभी क्षेत्राधिकारीयों के आदेशानुसार लॉक डाउन के दौरान नियमो पालन न करने वाले लोगों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चला रखा हैं। थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के अंतर्गत फ्लाई ओवर के नीचे वाहनों की जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना पल्लवपुरम पुलिस ने यह भी बताया कि जो भी व्यक्ति बिना मास्क पहने दिखाई देता है।

IMG 20210705 WA0085

उनका चालान भी काटा जाएगा। और दुबारा ऐसी गलती दोहराने पर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने सख्ती के साथ यह भी कहा कि जो व्यक्ति घर से बिना मास्क लगाये निकलेगा उसके खिलाफ सख्ती से विशेष कानूनी करवाई भी की जायेगी। और बिना बजह सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी ।

IMG 20210705 214218

अब किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा। जिसमे जनता को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि आप घर से निकलते समय मास्क अवश्य पहने। बिना किसी कार्य के बाहर न घूमे व दो से ज्यादा लोग एक साथ ना खड़े हो, आपस में दो गज की दूरी बनाए रखे और हाथो को बार बार साबुन से साफ करें। और आपस में दो गज की दूरी बनाए रखे।

Trending News