Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: मामूली विवाद में झगड़ा करने वाले ग्यारह लोगों के खिलाफ़ जैतपुर पुलिस ने की कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 4 July 2021
IMG-20210704-WA0081
Share News
       

संवाददाता सुशील चन्द्रा

जैतपुर: थाना जैतपुर क्षेत्र के बिठ्ठौना गांव में पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें दोनों पक्षों में पहले तों कहा सुनी हुई फिर देखते ही देखते मामला इतना बढ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और हुआ पथराव हुआ। लोगों की चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर झगड़ा लेकिन दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा और मारपीट हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह अनीशा पत्नी साबिर खान गली में लगे हैंडपंप से पानी भर रही थी तभी सादिक पुत्र आरिफ अली शराब के नशे में आया और हैंडपंप से पानी भरने की जिद करने लगा। अनीशा ने अपनी बाल्टी भरने के बाद पानी भरने को कहा तभी दोनों लोगों में विवाद हो गया। जिसके बाद अनीशा ने घटना की सूचना 112 पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस व अन्य लोगों ने दोनों लोगों का समझौता करा दिया। शाम होते ही दोनों पक्षों में फिर कहा सुनी हो गई जिसके बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे जिसमें अनीशा पत्नी साबिर खान सादिक पुत्र साबिर खान निवासी बिटोना। सादिक पुत्र आशिक व सोनू पुत्र नैयर अली घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बाह सीएचसी में भर्ती कराया। जहां 2 लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरे मामले में कस्बा जैतपुर में पैसों के लेन-देन के चक्कर मे आशीष कुशवाहा पुत्र राजबीर एवं सुधाकर पुत्र प्रेम नारायण तिवारी निवासी कपूर पुरा थाना जैतपुर में विवाद हो गया।

IMG 20210704 WA0080 1

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आयी जहाँ से कार्यवाही कर जेल भेज दिया।एक अन्य मामले में बटबारे को लेकर रामजीलाल पुत्र रघुवर दयाल सोनू पुत्र रामजीलाल पुत्र हरि विलास निवासी गढीप्रतापुरा में विवाद होने पर थाना जैतपुर पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

IMG 20210704 WA0079

थाना प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि अलग अलग मामलों में कुल 11 लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिए गए।

Post navigation

Previous: Lucknow News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट की प्रांतीय बैठक आयोजित हुई
Next: Etawah News: आगामी विधान सभा 2022 के चुनाव के मद्देनजर शिक्षक  संघ की बैठक संपन्न हुई। 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.