Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: 25 वर्षीय बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर किया घायल हालत गंभीर।

जनवाद टाइम्स 4 July 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2021-07-04 at 6.50.31 PM

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा: विकास खण्ड जसवंतनगर हाईवे पर सेंट पीटर्स स्कूल के सामने एक 25 वर्षीय बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल युवक बसरेहर क्षेत्र के कृपालपुर गांव का रहने वाला है जिसका सैफई मेडिकल यूनवर्सिटी में उपचार जारी है।

WhatsApp Image 2021 07 04 at 6.50.31 PM

दोपहर 3 बजे के आसपास बसरेहर क्षेत्र के कृपालपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सर्वेश कुमार पुत्र सीताराम अपनी बाइक यूपी 83 ए जेड 6994 हीरो डीलक्स से फिरोजाबाद की ओर जा रहा था जैसे ही सेंट पीटर्स स्कूल के सामने कैस्त तिराहे पर पहुंचा तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर दी जिससे वह घायल हो गया। वहां से गुजर रहे एम्बुलेंस चालक संजीव ने घायल सर्वेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने गम्भीर हालात देखते हुए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए रैफर कर दिया है। एक्सीडेंट में घायल हुए व्यक्ति का बायां पैर घुटने से टूटा हुआ है। सीधे तरफ के चेहरे पर और सिर में गंभीर चोट बताई गई है। घायल युवक दुर्घटना के बाद सही से बोल नहीं पा रहा था उसकी जेब से मिले आधार कार्ड मोबाइल और पर्स को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुरक्षित रख लिया गया। परिजनों को सूचना देते हुए दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी कर ली गई है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बलरई इकाई का गठन हुआ
Next: BIHAR NEWS : लापता व्यक्ति की पानी मे तैरता मिला शव

 

राशिफल

You may have missed

इटावा में चैत्र नव वर्ष पर व्यापार मंडल ने बांटी मिठाई, दी शुभकामनाएं
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

इटावा में चैत्र नव वर्ष का जश्न, व्यापार मंडल ने मिठाई बांटकर दी बधाई

जनवाद टाइम्स इटावा 19 March 2026
विधिक जागरूकता शिविर - शिवपाल सिंह पीजी महाविद्यालय जसवंतनगर
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

सोशल मीडिया से सावधान : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में विधिक शिविर, न्याय की तीन देवियों ने छात्रों को किया जागरूक

जनवाद टाइम्स इटावा 19 March 2026
इटावा में शिक्षक संघ की बैठक में वेतन और पदोन्नति मुद्दों पर चर्चा
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

इटावा में शिक्षकों की चेतावनी: वेतन और पदोन्नति न मिलने पर 7 अप्रैल से धरना

जनवाद टाइम्स इटावा 19 March 2026
इटावा में बिजली बिल के विरोध में दफ्तर के बाहर रखी अर्थी
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

श्मशान की बजाय बिजली दफ्तर पहुंची अर्थी, 1.60 लाख के बिल ने ली जान

जनवाद टाइम्स इटावा 19 March 2026

Latest News

  • इटावा में चैत्र नव वर्ष का जश्न, व्यापार मंडल ने मिठाई बांटकर दी बधाई
  • सोशल मीडिया से सावधान : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में विधिक शिविर, न्याय की तीन देवियों ने छात्रों को किया जागरूक
  • इटावा में शिक्षकों की चेतावनी: वेतन और पदोन्नति न मिलने पर 7 अप्रैल से धरना
  • श्मशान की बजाय बिजली दफ्तर पहुंची अर्थी, 1.60 लाख के बिल ने ली जान
  • Bihar News: प्रखंड क्षेत्र में गैस की किल्लत धीरे-धीरे खत्म संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
  • इटावा में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन, हजारों युवाओं को मिले रोजगार के अवसर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d