बिहार
बिहार न्यूज : जनता दरबार चार मामलो का निपटारा

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली/लालगंज-भूमि विवाद के निपटारे को लेकर शनिवार को लालगंज थाना परिसर मे अंचलाधिकारी लालगंज संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व एवं स्थानीय थानाध्यक्ष सीबी शुक्ला की उपस्थिति मे जनता दरबार लगाया गया।
इस दौरान 2 नये एवं06पुराने मामले का सुनवाई किया गया।जिसमें से मौके पर ही04मामलो का निपटारा कर लिया गया।इस संबंध मे अंचलाधिकारी लालगंज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर मे जनता दरबार लगाया जाना है।
कोरोना के कारण बीच मे सुनवाई स्थगित कर दी गई थी।मामले मे वादी प्रतिवादी को सूचना देकर साक्ष्य के साथ उपस्थित होना है।विवाद के निष्पादन का आधार साक्ष्य का अवलोकन अनुश्रवण एवं आपसी समन्वय के आधार पर किया जाता है।वही जटिल मामले मे साक्षम न्यायालय मे जाने की सलाह भी दी जाती हे।