आजमगढ़ : आज पंचायत अध्यक्ष मतदान सुरू सपा से प्रत्याशी विजय यादव ने किया मतदान

संवाददाता-रवीन्द्र नाथ गुप्ता
आजमगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए शनिवार को 11 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। मतदान तीन बजे तक चलेगा और इसके तत्काल बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। सबकुछ ठीक रहा तो 4 बजे तक परिणाम आ जाएंगे।
मतदान को लेकर कलेक्ट्रेट क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नेहरू हाल से लेकर कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले सभी रोड बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया है। सिर्फ मतदाताओं को अंदर वोटिंग के लिए इजाजत मिल रही है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सुबह निर्धारित समय 11बजे से मतदान शुरू किया गया। सबसे पहले सपा के सदस्य मतदान के लिए जाते देखें गए। सपा प्रत्याशी विजय यादव खुद मतदान शुरू होने के 15मिनट पर मतदान के लिए पहुंच गए थे। उनके साथ डीएवी छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष वेदप्रकाश यादव सहित अन्य युवा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।