Agra News: गुटबाजी के बीच समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

IMG-20210701-WA0060
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बा के माथुर वैश्य धर्मशाला और पार्टी कार्यालय पर जोर-जोर से मनाया गया। इस दौरान सपाइयों ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की। माथुर वैश्य धर्मशाला में प्रदेश सचिव अवनींद्र यादव के नेतृत्व में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48 वाँ जन्मदिन मनाया गया।

IMG 20210701 WA0060

इस दौरान अवनींद्र यादव ने कहा कि अखिलेश यादव युवाओं के प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र में गुटबाजी का काम कर रहे हैं ये अच्छा नहीं है। हम सब सपाई हैं और हम सबको मिलकर एक साथ अखिलेश यादव को 2022 में मुख्यमंत्री बनाना है।इस बीच वहां उपस्थित प्रदेश सचिव अवनींद्र यादव, एडवोकेट रविकांत मिश्रा, लल्ला गुर्जर, दिवाकर सिंह गुर्जर, आदिल वेग मिर्जा, पप्पू यादव, रामकुमार फौजी, राम सिंह आजाद विनय यादव, अरविंद यादव, पप्पू अंसारी, सिराजुद्दीन, विजय गुर्जर,धर्मवीर गुर्जर, अखिलेश तिवारी, राकेश धनगर, संतोष बरुआ, पंछी यादव, अनिल बरुआ, डॉ आशीष, बनी सिंह राजपूत आदि सपाई मौजूद रहे।

 

पार्टी कार्यालय पर सपाइयों ने मनाया जन्मदिन

कस्बा के पार्टी कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष मंजेश यादव व विधानसभा उपाध्यक्ष सुधीर दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की।

IMG 20210701 WA0053

साथ ही मिष्ठान वितरण किया। विधानसभा अध्यक्ष मंजेश यादव ने बताया की आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाया है। साथ ही आने वाले 2022 में विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर पार्टी हित में काम करने के संकल्प लिया गया। इस दौरान विधानसभा मंजेश यादव, सुधीर दुबे, रमेश यादव,राजेश यादव, दिनेश यादव,विनय यादव आदि उपस्थित रहे।

Trending News